फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Nobel Prize 2026: How Are Winners Selected? Know the Nomination and Selection Process

नोबेल पुरस्कार 2026: आखिर कैसे चुना जाता है विजेता, नामांकन से एलान तक क्या है पूरी प्रक्रिया?

Tue, 06 Oct 2026 09:00 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 06 Oct 2026 09:00 PM IST
सार

नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल है। इसके विजेता चुनने की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है। नामांकन से लेकर विशेषज्ञों की जांच और अंतिम चयन तक पूरी प्रक्रिया बेहद गोपनीय रहती है।
 

विज्ञापन
Nobel Prize 2026: How Are Winners Selected? Know the Nomination and Selection Process
Nobel Prize - फोटो : AI Generated

विस्तार

हर साल नोबेल पुरस्कारों के एलान का इंतजार दुनिया भर में रहता है। पुरस्कारों की घोषणा से पहले संभावित नामों को लेकर भी चर्चा शुरू हो जाती है। लेकिन किसी व्यक्ति या संस्था का नोबेल पुरस्कार तक पहुंचना आसान प्रक्रिया नहीं है। नामांकन से लेकर अंतिम चयन तक कई चरण होते हैं। इसमें विशेषज्ञों की मदद से उम्मीदवारों के काम और उनके प्रभाव की गहन जांच की जाती है। इसके बाद संबंधित पुरस्कार देने वाली संस्था अंतिम विजेता का चयन करती है।

विज्ञापन


नोबेल पुरस्कार केवल बड़ी पुरस्कार राशि के लिए प्रसिद्ध नहीं है। इसे इसलिए भी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में माना जाता है क्योंकि इसमें ऐसे योगदान को सम्मान दिया जाता है, जिसका मानवता पर असाधारण और लंबे समय तक प्रभाव पड़ा हो।

विज्ञापन
Trending Videos

कौन सी संस्था किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देती है?

नोबेल पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग संस्थाओं की ओर से दिए जाते हैं।

 

श्रेणी पुरस्कार देने वाली संस्था
भौतिकी रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज
रसायन विज्ञान रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज
शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा करोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली
साहित्य स्वीडिश एकेडमी
शांति नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी
आर्थिक विज्ञान रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज

 

विज्ञापन

नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकन कैसे होता है?

  • नोबेल पुरस्कार के लिए सबसे पहले नामांकन की प्रक्रिया होती है।
  • कोई व्यक्ति खुद को नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित नहीं कर सकता।


नोबेल कमेटी हर साल अलग-अलग देशों के विश्वविद्यालयों, अकादमिक संस्थानों के सदस्यों, वैज्ञानिकों, पूर्व नोबेल पुरस्कार विजेताओं और अन्य योग्य लोगों को नामांकन के लिए आमंत्रित करती है।

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन की प्रक्रिया थोड़ी अलग है। इसमें किसी व्यक्ति या संस्था को नामांकित करने का दायरा अपेक्षाकृत व्यापक होता है। नामांकन के फॉर्म आमतौर पर सितंबर में भेजे जाते हैं। अगले पुरस्कारों के लिए नामांकन फॉर्म 31 जनवरी तक जमा करने होते हैं।

विज्ञापन

क्या पता चलता है कि किसने किसे नामांकित किया?

नोबेल पुरस्कार की नामांकन प्रक्रिया गोपनीय रखी जाती है। जिस व्यक्ति या संस्था को पुरस्कार के लिए नामांकित किया जाता है, उसे नामांकित करने वाले व्यक्ति की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती। नामांकन और मूल्यांकन से जुड़े दस्तावेजों को लंबे समय तक गोपनीय रखा जाता है। इन दस्तावेजों को 50 साल तक सार्वजनिक नहीं किया जाता।

नामांकन के बाद उम्मीदवारों की जांच कैसे होती है?

  • नामांकन मिलने के बाद नोबेल कमेटी सबसे पहले यह देखती है कि नामांकन किसी योग्य व्यक्ति की ओर से किया गया है या नहीं।
  • इसके बाद सभी नामांकनों को एक सूची में शामिल किया जाता है। शुरुआती सूची में बड़ी संख्या में नाम हो सकते हैं। इन्हें कई चरणों में जांच और छंटनी के बाद कम किया जाता है।
  • इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों के काम और योगदान का गहराई से मूल्यांकन किया जाता है। जरूरत पड़ने पर नोबेल कमेटी देश-विदेश के विशेषज्ञों की मदद भी लेती है।
  • यह प्रक्रिया कई महीनों तक चल सकती है। इसका उद्देश्य यह समझना होता है कि उम्मीदवार का योगदान कितना महत्वपूर्ण है और उसका प्रभाव कितना व्यापक तथा लंबे समय तक रहने वाला है।

फाइनल उम्मीदवार और विजेता कैसे तय होते हैं?

  • कई महीनों तक मूल्यांकन चलने के बाद नोबेल कमेटी पसंद किए गए उम्मीदवारों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करती है।
  • इसके बाद सितंबर में कमेटी अपनी सिफारिश संबंधित नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था के सामने रखती है।


यहां एक महत्वपूर्ण बात समझना जरूरी है। अधिकांश श्रेणियों में नोबेल कमेटी खुद अंतिम विजेता का फैसला नहीं करती। कमेटी अपनी सिफारिश संबंधित पुरस्कार देने वाली संस्था को भेजती है और अंतिम निर्णय उस संस्था के सदस्य लेते हैं।

विजेता के चयन के बाद क्या होता है?

  • नोबेल कमेटी की सिफारिश के बाद संबंधित पुरस्कार देने वाली संस्था के सदस्य वोट के जरिए विजेता का चयन करते हैं।
  • फैसला होने के बाद सबसे पहले विजेता को इसकी जानकारी दी जाती है।
  • इसके बाद अक्तूबर में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम सार्वजनिक रूप से घोषित किए जाते हैं।
  • पुरस्कारों की घोषणा के बाद हर साल 10 दिसंबर को नोबेल पुरस्कारों का समारोह आयोजित किया जाता है।

नोबेल शांति पुरस्कार की प्रक्रिया कैसे अलग है?

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए प्रक्रिया बाकी श्रेणियों से कुछ अलग है। इसमें नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी उम्मीदवारों का मूल्यांकन करने के साथ-साथ अंतिम विजेता का चयन भी करती है।

यानी शांति पुरस्कार के मामले में अंतिम निर्णय नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी की ओर से लिया जाता है, जबकि अधिकांश अन्य श्रेणियों में संबंधित पुरस्कार देने वाली संस्था अंतिम विजेता का चयन करती है।

2026 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा कब होगी?

 

तारीख नोबेल पुरस्कार की श्रेणी
5 अक्तूबर 2026 शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा
6 अक्तूबर 2026 भौतिकी
7 अक्तूबर 2026 रसायन विज्ञान
8 अक्तूबर 2026 साहित्य
9 अक्तूबर 2026 शांति
12 अक्तूबर 2026 आर्थिक विज्ञान

 

2026 के नोबेल पुरस्कारों में अब तक दो श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसेरॉथ (Karl Deisseroth), पीटर हेगेमैन (Peter Hegemann) और जॉर्ज नागेल (Georg Nagel) को संयुक्त रूप से दिया गया है। वहीं, भौतिकी का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हल्जेन (Francis Halzen) को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed