{"_id":"5ec9270a2ddcfc5fe33ad7a6","slug":"no-special-classes-to-be-held-for-10th-students-in-tamil-nadu-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नहीं होंगी विशेष कक्षाएं: शिक्षा मंत्री","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
तमिलनाडु में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नहीं होंगी विशेष कक्षाएं: शिक्षा मंत्री
Sat, 23 May 2020 08:10 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 23 May 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
तमिलनाडु में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन नहीं होगा। यहां जून में होने वाली दसवीं कक्षा की परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी स्कूल विशेष कोचिंग कक्षाओं का आयोजन नहीं करेंगे। स्कूली शिक्षा और खेल मंत्री के ए सेंगोट्टियान ने शनिवार को यह बात कही है। उन्होंने कहा कि जून में होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए कोई भी निजी स्कूल विशेष कोचिंग कक्षाओं का संचालन नहीं करेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ निजी स्कूल दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं। इन स्कूलों को ऐसा नहीं करना चाहिए जिससे शिक्षा विभाग स्कूलों को सील कर दें और इनका लाइसेंस रद्द कर दे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक परीक्षा, पेपरों के मूल्यांकन और रिजल्ट आने के बाद ही तमिलनाडु में स्कूलों को फिर से खोला जाएगा। इसके बाद ही सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई निजी और सरकार के द्वारा सहायता प्राप्त स्कूल दाखिले के नाम पर विद्यार्थियों से फीस लेते हुए देखा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि स्कूलों के खुलने से पहले कोई भी स्कूल फीस के नाम विद्यार्थियों से पैसे नहीं वसूलेगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X