फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   No school fees from April to July, says Manipur education minister

खुशखबर! कोरोना वायरस की वजह से मणिपुर सरकार ने अप्रैल से जुलाई तक की स्कूल फीस माफ की 

Tue, 23 Jun 2020 06:15 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 23 Jun 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
No school fees from April to July, says Manipur education minister
प्रतिकात्मक फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

मणिपुर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अप्रैल से लेकर जुलाई तक की स्कूल फीस माफ कर दी है। शिक्षा मंत्री  डॉ टी राधेश्याम ने कहा कि अप्रैल से लेकर जुलाई तक की स्कूल फीस एकत्र नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को यह आदेश दिया है। उनका कहना है कि अगर किसी स्कूल ने अप्रैल से लेकर जुलाई तक की फीस अभिभावकों से ली है, तो उसे आगे के महीनों में समायोजित किया जाएगा। सूबे की सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए अप्रैल से लेकर जुलाई तक की स्कूल फीस माफ की है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना वायरस की वजह से विश्व भारती विश्वविद्यालय ने स्थगित की सभी परीक्षाएं
विज्ञापन



इस आदेश के बाद अब राज्य के सभी निजी और सहायता प्राप्त स्कूल विद्यार्थियों की अप्रैल से लेकर जुलाई तक की फीस माफ करेंगे। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी नहीं करने का भी निर्देश दिया है। सरकार ने स्कूलों को मार्च तक के लिए किसी भी नामकरण के तहत फीस सहित स्कूल फीस में बढ़ोतरी नहीं करने को कहा है। सरकार ने साफ किया है कि अगर किसी स्कूल ने अभिभावकों से अप्रैल से लेकर जुलाई तक की फीस ली है तो उसे बाद के महीनों के लिए समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट जारी होने में बस चार दिन बाकी

हालांकि, सरकार का कहना है कि सभी निजी स्कूल और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल इस सत्र में बिना कोई बढ़ोत्तरी के प्रवेश शुल्क ले सकते हैं। शिक्षा मंत्री ने सभी निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों से शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का अप्रैल से लेकर जुलाई तक का वेतन भुगतान करने के लिए भी कहा है। शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के वेतन का भुगतान छात्रों के नामांकन के अनुसार किया जाएगा। सरकार का साफ कहना है कि सभी निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों को इस आदेश का सख्ती से पालन करना है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed