फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   No online classes till 7th in Karnataka? Suresh Kumar clarifies ban only till Class 5th

कर्नाटक: सातवीं नहीं, पांचवीं कक्षा तक ही है ऑनलाइन कक्षाओं पर प्रतिबंध, शिक्षा मंत्री ने ऐसे समझाया

Thu, 11 Jun 2020 06:12 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 11 Jun 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
No online classes till 7th in Karnataka? Suresh Kumar clarifies ban only till Class 5th
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

कर्नाटक में एलकेजी, यूकेजी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं पर प्रतिबंध की घोषणा के बाद शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं पर प्रतिबंध पांचवीं तक ही है, सातवीं कक्षा तक इसे बढ़ाने का केवल सुझाव है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ही है। सुरेश कुमार ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने पांचवीं कक्षा तक के छोटे बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षा को प्रतिबंध करने का फैसला साझा किया था। इस प्रतिबंध को सातवीं कक्षा तक करने का केवल सुझाव है, कई लोगों ने इस निर्णय को गलत तरह से समझा है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


दरअसल, इस फैसले के बाद ऐसा भ्रम हो रहा था कि सरकार ने सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में शिक्षा मंत्री ने ट्विटर का सहारा लेकर बताया कि सातवीं कक्षा तक के लिए ऑनलाइन कक्षाओं पर प्रतिबंध लगाने का सिर्फ सुझाव है, यह निर्णय नहीं है। गौरतलब है कि सूबे की सरकार ने बुधवार को पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। सूबे के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार ने कहा था कि हमने राज्य में प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास पर रोक लगा दी है। यह फैसला निमहांस के निदेशक की रिपोर्ट में की गई सिफारिश को ध्यान में रखते हुए लिया है। ऑनलाइन कक्षाएं सिर्फ छह साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed