फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   No fees hike this year for Mtech and phd aspirants at IITs

बड़ी राहत: सत्र 2021 में भी नहीं बढ़ेगी एमटेक व पीएचडी पाठ्यक्रमों की फीस, आईआईटी ने की घोषणा

Sat, 15 May 2021 02:36 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 15 May 2021 02:36 PM IST
सार

कोरोना महामारी की वजह से देश के सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानाें (आईआईटी) में सत्र 2021 में एमटेक व पीएचडी पाठ्यक्रमों की फीस में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
No fees hike this year for Mtech and phd aspirants at IITs
iit bombay

विस्तार

विज्ञापन

देश के सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानाें (आईआईटी) में सत्र 2021 में एमटेक व पीएचडी पाठ्यक्रमों की फीस में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी की वजह से यह निर्णय लिया गया है। 
बता दें देश के पुराने आईआईटी में एमटेक पाठ्यक्रमों की प्रत्येक सेमेस्टर के लिए 5000 रुपये बतौर ट्यूशन फीस ली जाती है। जिसे बढ़ाकर 25000 रुपये तक करने की योजना बनाई जा रही है। लेकिन देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए लगातार दूसरे साल फीस न बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


इस वजह से बढ़ाई जा रही थी फीस
मीडिया को दिए साक्षात्कार में आईआईटी बॉम्बे के निर्देशक निर्देशक सुभासिस चौधरी बताते हैं कि संस्थान ने विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए उच्च शिक्षा फंडिंग एजेंसी से तकरीबन 500 करोड़ रुपये का लोन लिया है। इस लोन को चुकाने के लिए फीस में बढ़ाेतरी करने की आवश्यकता थी। लेकिन महामारी और गिरती अर्थव्यवस्था को देखते हुए फीस न बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एमटेक की फीस स्नातक पाठ्यक्रमों के बराबर करने की सिफारिश 
एमटेक रिफॉर्म्स के लिए बनाई गई समिति ने आईआईटी में एमटेक पाठ्यक्रमों की फीस को तीन साल से अधिक के स्नातक पाठ्यक्रमों के बराबर लाने की सिफारिश की थी। बता दें वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों की फीस प्रतिवर्ष लगभग 2 लाख रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed