{"_id":"5ed8f7d7c6eaf96fef1a93d3","slug":"no-exams-for-1st-2nd-year-students-delhi-university-releases-guidelines-for-grading-for-ug-pg-sol-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में दूसरे और चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की नहीं होंगी परीक्षा, प्रमोट होंगे विद्यार्थी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
डीयू में दूसरे और चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की नहीं होंगी परीक्षा, प्रमोट होंगे विद्यार्थी
Thu, 04 Jun 2020 07:02 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 04 Jun 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं को लेकर एक अहम अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक, डीयू इंटरमीडिएट सेमेस्टर के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। दूसरे और चौथे सेमेस्टर के स्नातक विद्यार्थियों को परीक्षा नहीं देनी होगी। पहले और दूसरे साल के स्नातक विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन
इन विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन, असाइनमेंट जमा करने और पिछले वर्ष के अंकों के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। उनकी ग्रेडिंग के लिए वैकल्पिक माध्यम अपनाया जाएगा । विद्यार्थियों को 50 फीसदी नंबर आंतरिक मूल्यांकन और असाइनमेंट के दिए जाएंगे और बाकी 50 फीसदी नंबर पिछले सेमेस्टर और पिछले वर्ष के परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेंगे। इसे लेकर डीयू ने बाकायदा विस्तृत अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
डीयू में एक जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक ओपन बुक परीक्षा होंगी। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए यह फैसला पहले ही लिया जा चुका है। हालांकि इसका विरोध भी हो रहा है। विद्यार्थियों को तीन की जगह दो घंटे की परीक्षाएं देनी होंगी। इसके अलावा एक घंटे का अतिरिक्त वक्त पेपर डाउनलोड करने और उत्तरपुस्तिकाओं को अपलोड करने के लिए दिया जाएगा। परीक्षा के शुरू होने के तीन घंटे के भीतर छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिका वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
डीयू की नई अधिसूचना को विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X