{"_id":"60e6f8fd8ebc3e726369dbd9","slug":"no-admission-test-this-year-for-admission-to-undergraduate-courses-in-west-bengal-universities","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल : विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस साल नहीं होगी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पश्चिम बंगाल : विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस साल नहीं होगी परीक्षा
Thu, 08 Jul 2021 06:41 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 08 Jul 2021 06:41 PM IST
सार
कोरोना महामारी के इस दौर में पश्चिम बंगाल सरकार ने फैसला किया है कि विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
admission shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के इस दौर में पश्चिम बंगाल सरकार ने फैसला किया है कि विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक में कहा कि छात्रों का प्रवेश बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाए। प्रवेश परीक्षा के साथ काउंसलिंग साक्षात्कार आयोजित करने पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से विश्वविद्यालयों को सलाह दी गई है कि जैसे ही बोर्ड परीक्षा परिणाम निकलता है, छात्रों से आवेदन आमंत्रित करना शुरू कर दें। बताया गया है कि 1 अक्तूबर तक पहला सेमेस्टर शुरू करने के लिए, 30 सितंबर तक दाखिले पूरे कर लिए जाएं। छात्रों को पिछले साल की तरह प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। वहीं, कॉलेजों में सीटों को युक्तिसंगत बनाने के लिए विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को वर्चुअल बैठकें करने को कहा गया है। बता दें कि कई राज्य विश्वविद्यालय जैसे प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय, जादवपुर विश्वविद्यालय, स्नातक प्रवेश स्तर के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं।
विज्ञापन
हालांकि, इस बार ऐसे विश्वविद्यालयों जो प्रवेश परीक्षा नहीं लेते थे वे इस वर्ष कोविड-19 के कारण बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के मद्देनजर सीधे पास होने वाले उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग करने के लिए प्रवेश परीक्षा लेने के बारे में विचार कर रहे हैं। सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी, कोलकाता प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहा है। क्योंकि यह एक स्वायत्त संस्थान है और राज्य सरकार द्वारा संचालित संस्थानों की तरह के नियमों से बाध्य नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, जादवपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति स्नातक स्तर के प्रवेश के लिए प्रवेश मानदंड पर चर्चा करने के लिए अपने संबंधित संकायों की बैठक करेगी। उधर, प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय, जिसने अगस्त के लिए अपनी प्रवेश परीक्षा निर्धारित की थी, अब प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाले पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड के निर्णय की प्रतीक्षा कर रहा है। पश्चिम बंगाल के विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रम जैसे कला स्नातक, वाणिज्य स्नातक और कई अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करते हैं।
कमेंट
कमेंट X