{"_id":"68db77a7fb1e5f4e3c02f9b1","slug":"nmms-up-scholarship-2025-application-deadline-extended-register-by-october-4-2025-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Scholarship: एनएमएमएस यूपी स्कॉलरशिप के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, मिलेगी 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति; देखें नई डेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Scholarship: एनएमएमएस यूपी स्कॉलरशिप के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, मिलेगी 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति; देखें नई डेट
Tue, 30 Sep 2025 11:59 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:59 AM IST
सार
NMMS UP Scholarship 2025: यूपी के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। एनएमएमएस स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
Scholarship, छात्रवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
NMMS UP Scholarship 2025: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण, प्रयागराज ने राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक और पात्र छात्र 4 अक्तूबर 2025 तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
एनएमएमएस छात्रवृत्ति एक केंद्रीय योजना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक शिक्षा जारी रखने में मदद करने के लिए वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान करती है।
विज्ञापन
इस दिन होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश में एनएमएमएस परीक्षा 9 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे: मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT), जिनमें से प्रत्येक की अवधि 90 मिनट और अंक 90 निर्धारित हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
कौन कर सकता है आवेदन?
- शिक्षा मंत्रालय द्वारा कक्षा 8 के पात्र छात्रों को प्रत्येक वर्ष कुल 1,00,000 एनएमएमएस छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। एनएमएमएस परीक्षाएं राज्य स्तर पर SCERTS या संबंधित शिक्षा विभागों द्वारा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती हैं।
- एनएमएमएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और मेरिट सूची में चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी। उत्तर प्रदेश में परीक्षा से कुछ हफ्ते पहले, नवंबर 2025 में छात्रों को एनएमएमएस एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
- छात्रवृत्तियां प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से सीधे चयनित छात्रों के बैंक खातों में वितरित की जाती हैं। इसके लिए पात्रता मानदंड में यह शर्त है कि माता-पिता की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
छात्रवृत्ति (Scholarship)
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे करें आवेदन
- पहले आप यूपी एनएमएसएस 2025 में आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब यहां Click बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- अन्य मांगी गई जानकारी/ सर्टिफिकेट/ फोटोग्राफ/ हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
कमेंट
कमेंट X