{"_id":"637b3b983ffe0c30c768a299","slug":"nlu-ailet-2023-registration-window-closed-download-admit-card-at-nationallawuniversitydelhi-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AILET 2023: लॉ विश्वविद्यालयों के लिए दाखिला आवेदन खत्म, 25 नवंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AILET 2023: लॉ विश्वविद्यालयों के लिए दाखिला आवेदन खत्म, 25 नवंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड
Mon, 21 Nov 2022 02:19 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 21 Nov 2022 02:19 PM IST
सार
AILET 2023 Registrations: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए पांच वर्षीय बीए एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी कार्यक्रमों में उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए एआईएलईटी यानी ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2023 आयोजित किया था। जिसकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
law
- फोटो : istock
विस्तार
AILET 2023 Applications: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) द्वारा ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। AILET 2023 परीक्षा 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच आयोजित होने वाली है। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित बीए एलएलबी, एक वर्षीय एलएलएम और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कानून प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय AILET 2023 स्कोर के आधार पर BA LLB में लगभग 110 सीटें और LLM कार्यक्रमों में 70 सीटें प्रदान करता है।
विज्ञापन
Trending Videos
AILET 2023: योग्यता मानंदड
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए पांच वर्षीय बीए एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी कार्यक्रमों में उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए एआईएलईटी यानी ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2023 आयोजित कर रही है। पांच वर्षीय बीए एलएलबी (ऑनर्स) के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। एलएलएम प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए एलएलबी या समकक्ष कानून की डिग्री की आवश्यकता होती है, जबकि पीएचडी के लिए मास्टर इन लॉ की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X