फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIT IIIT Admission Engineering CASB Counselling 2022 Final Reporting Till November 9

CASB Counselling 2022: एनआईटी, ट्रिपल आईटी एवं जीएफटीआई के कॉलेजों में फाइनल रिपोर्टिंग नौ नवंबर तक

Mon, 07 Nov 2022 11:33 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 07 Nov 2022 11:33 PM IST
सार

NIT IIIT Admission Engineering CASB Counselling 2022: देश की एनआईटी, ट्रिपल आईटी एवं जीएफटीआई के कॉलेजों की खाली सीटों के लिए सीएसएबी द्वारा करवाई जा रही स्पेशल काउंसलिंग के अंतिम राउंड का सीट आवंटन के पश्चात हजारों स्टूडेंट्स अपने आवंटित एनआईटी - ट्रिपल आईटी में फाइनल प्रवेश के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
NIT IIIT Admission Engineering CASB Counselling 2022 Final Reporting Till November 9
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानए, ऊना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

NIT-IIIT Admission 2022: देश की एनआईटी, ट्रिपल आईटी एवं जीएफटीआई के कॉलेजों की खाली सीटों के लिए सीएसएबी द्वारा करवाई जा रही स्पेशल काउंसलिंग के अंतिम राउंड का सीट आवंटन  के पश्चात हजारों स्टूडेंट्स अपने आवंटित एनआईटी - ट्रिपल आईटी में फाइनल प्रवेश के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग कर रहे हैं। स्टूडेंट्स को फिजिकल रिपोर्टिंग का नौ नवंबर तक करनी होगी। कुछ ट्रिपल आईटी के फिजिकल रिपोर्टिंग के लिए समय 10 नवंबर के बाद का भी दिया गया है, ऐसे में स्टूडेंट्स आवंटित एनआईटी - ट्रिपल आईटी की वेबसाइट पर फाइनल प्रवेश के लिए समस्त जानकारी अवश्य प्राप्त करें। 

विज्ञापन

CASB Counselling 2022: भ्रमित न हों स्टूडेंट्स  

स्टूडेंट्स के पास यह एनआईटी ट्रिपल आईटी में प्रवेश का अंतिम अवसर है इसके उपरांत एनआईटी - ट्रिपल आईटी में प्रवेश का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा अतः विद्यार्थी आवंटित कॉलेज की वेबसाइट पर दिए गए एडमिशन लिंक पर जाकर अपनी सभी प्रवेश औपचारिकताएं पूर्ण करें और दिए गए समय में फिजिकल रिपोर्टिंग अवश्य कर लें।

ऐसे स्टूडेंट्स जो दूसरे राउंड सीट आवंटन में आवंटित सीट छोड़कर फिजिकल रिपोर्ट नहीं करते है तो उसे कोई फीस का रिफंड नहीं दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त शेष स्टूडेंट्स को दिए गए रिफंड रूल के अनुसार काउंसलिंग प्रोसेसिंग शुल्क काटकर शेष जमा कराई गई राशि रिफंड कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

JEE Main 2023 की तिथियां जल्द होंगी जारी

एनआईटी, ट्रिपल आईटी 2022 की काउंसलिंग प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब लाखों स्टूडेंट्स को जेईई मेन 2023 की परीक्षा तिथियों, परीक्षा योग्यता एवं आवेदन का इंतजार है। यदि एनटीए को जेईई मेन परीक्षा आगामी जनवरी में करवानी है तो नवंबर माह में आवेदन निकालना आवश्यक है।

साथ ही स्टूडेंट्स को करीब दो माह पूर्व परीक्षा के बारे में अवगत करवाना भी होता है। ताकि स्टूडेंट्स समय रहते अपनी परीक्षा की तैयारी सुचारू रूप से कर सके। ऐसे में यदि परीक्षा का आयोजन जनवरी में होना है तो जल्द ही आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो सकती है स्टूडेंट्स जेईई मेन की वेबसाइट पर अपडेट रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed