फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIRF Rankings 2021: IIT Madras Ranked Best Institution In India for the third time

NIRF Ranking 2021: IIT मद्रास पहले स्थान पर, टॉप-10 में बीएचयू और जेएनयू भी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने जारी की रैंकिंग

Thu, 09 Sep 2021 02:56 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 09 Sep 2021 02:56 PM IST
सार

National Instituational Ranking Framework 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने लगातार तीसरे वर्ष NIRF 2021 रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। संस्थान ने एनआईआरएफ 2019 और एनआईआरएफ 2020 रैंकिंग में क्रमश: 83.88 और 85.31 अंक हासिल किए थे।

विज्ञापन
NIRF Rankings 2021: IIT Madras Ranked Best Institution In India for the third time
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : twitter: @dpradhanbjp

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF 2021) में शीर्ष रैंक हासिल किया है। आईआईटी मद्रास को 'ओवरऑल' और 'इंजीनियरिंग' श्रेणी में नंबर एक स्थान दिया गया है। दरअसल, सरकार ने आज यानी 9 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के आधार पर विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की है। इसमें आईआईटी मद्रास ने लगातार तीसरे वर्ष शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलुरू और आईआईटी बॉम्बे देश के दूसरे और तीसरे शीर्ष स्थान पर अपनी जगह बनाई है। आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर और आईआईटी खड़गपुर को क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रखा गया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने नौवीं और दसवीं रैंक हासिल की है।

विज्ञापन

एनआईटी ने भी टॉप 10 में बनाई अपनी जगह

एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की छठी एनआईआरएफ रैंकिंग है। इस साल इंजीनियरिंग कैटेगरी में जहां आईआईटी शीर्ष 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल हुए हैं, वहीं दो एनआईटी ने भी इस सूची में अपनी जगह बनाई है। देश के शीर्ष 10 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं: आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, एनआईटी तिरुचिरापल्ली और एनआईटी सुरथकल।



विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजमेंट कैटेगरी में आईआईएम अहमदाबाद ने किया टॉप

वहीं शीर्ष 5 प्रबंधन संस्थानों में आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएम बैंगलोर, आईआईएम कलकत्ता, आईआईएम कोझीकोड और आईआईटी दिल्ली हैं। जबकि आईआईएम बैंगलोर और कलकत्ता ने शीर्ष तीन स्थानों में अपनी रैंक बरकरार रखी है, आईआईएम कोझीकोड और आईआईटी दिल्ली ने महत्वपूर्ण छलांग लगाई है। आईआईटी दिल्ली इस साल एनआईआरएफ 2020 में 8वें स्थान से उछलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इंजीनियरिंग श्रेणी में संस्थान IIT मद्रास के बाद दूसरे स्थान पर है और वहीं अनुसंधान श्रेणी में यह चौथे स्थान पर है। आईआईएम कोझिकोड 2020 में छठे स्थान से बढ़कर एनआईआरएफ 2021 में चौथे स्थान पर आ गया है।

विज्ञापन

पहली बार एनआईआरएफ में शोध संस्थानों की अलग श्रेणी

भारतीय विज्ञान संस्थान, आईआईएससी बेंगलुरु को एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 में देश के सर्वश्रेष्ठ शोध संस्थान के रूप में चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ शोध संस्थान होने के साथ-साथ IISc देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ संस्थान भी रहा है।
देश के शीर्ष शोध संस्थानों में आईआईटी मद्रास, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली और आईआईटी खड़गपुर ने भी अपनी जगह बनाई है। बता दें कि यह पहली बार है जब एनआईआरएफ रैंकिंग में शोध के लिए एक श्रेणी थी।

लॉ श्रेणी में इन संस्थानों ने हासिल किया टॉप 10 में स्थान

  1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
  2. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली
  3. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ लॉ, हैदराबाद
  4. पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय, कोलकाता
  5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर
  6. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी
  7. गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी
  8. सिम्बायोसिस लॉ स्कूल
  9. जामिया मिल्लिया इस्लामिया
  10. राजीव गांधी राष्ट्रीय

यह है मेडिकल श्रेणी में टॉप 10 संस्थानों के नाम

  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
  • पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़
  • क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
  • राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान, बैंगलोर
  • संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, प्रयाजराज
  • अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, कोच्चि
  • जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी
  • कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाली
  • किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ

डेंटल श्रेणी में मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज ने हासिल किया पहला रैंक

  • मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, दिल्ली कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज
  • डॉ. डी. वाई. पाटिल विद्यापीठ
  • सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंस, चेन्नई
  • मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, उडुपी
  • ए बी एस एम दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान, मंगलुरु
  • मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, मैंगलोर
  • श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, चेन्नई
  • नायर हॉस्पिटल डेंटल कॉलेज, मुंबई
  • एसआरएम डेंटल कॉलेज, चेन्नई
  • जेएसएस डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मैसूर

फार्मेसी श्रेणी में जेएसएस की दो संस्थान टॉप 10 में

  • जामिया हमदर्द, नई दिल्ली
  • पंजाब विश्वविद्यालय
  • बिरला प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान, पिलानी
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली
  • रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद
  • मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, उडुपी
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, अहमदाबाद
  • जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी
  • जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर

आर्किटेक्चर श्रेणी में इन संस्थानों ने बनाई टॉप 5 में जगह

  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
  2. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट
  3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
  4. स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली
  5. पर्यावरण योजना और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed