NIOS Result 2022 Out: एनआईओएस ने जारी किए कक्षा 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
NIOS 10th 12th Result 2022 Out: एनआईओएस 10वीं 12वीं की ऑन डिमांड परीक्षा 2022 का परिणाम आधिकारिक एनआईओएस वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIOS 10th 12th Result 2022 Out: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने एनआईओएस ऑन-डिमांड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। जो छात्र एनआईओएस 10वीं 12वीं की ऑन डिमांड परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक एनआईओएस वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।
एनआईओएस की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए ऑन-डिमांड परीक्षा 01 मार्च से 31 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी और इन परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार, नौ जून को घोषित कर दिए गए हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपने एनआईओएस ओडीई 2022 के परिणाम और स्कोर कार्ड को देखने के तरीके के बारे में जानने के लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप्स का पालन करें।
NIOS Result 2022 Out: एनआईओएस ऑन डिमांड परिणाम ऐसे देखें
- सबसे पहले परीक्षार्थी एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर, 'लर्नर्स कॉर्नर' के टैब पर क्लिक करें और फिर परिणाम पर क्लिक करें।
- यहां परिणामों के तहत ऑन डिमांड परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नई स्क्रीन खुलेगी, ऑन डिमांड परीक्षा 2022 के तहत चेक रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अब परीक्षार्थी अपना नामांकन संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अब आपका कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं का एनआईओएस ऑन डिमांड परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले।
री-चेकिंग और पुनर्मूल्यांकन के लिए लगेगा शुल्क
वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार छात्र उत्तर पुस्तिकाओं की री-चेकिंग और पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्र प्रति विषय 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करके अपनी उत्तर पुस्तिकाओं को री-चेकिंग के लिए जमा कर सकते हैं। वहीं, पुनर्मूल्यांकन के लिए, केवल कक्षा 12वीं यानी वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। यदि छात्र पुनर्मूल्यांकन करना चाहता है तो प्रति विषय 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
कमेंट
कमेंट X