{"_id":"5f10084f0a70b26f0e683c65","slug":"nios-result-2020-supreme-court-asks-institute-to-declare-results-by-august-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIOS 10th- 12th Result 2020: उच्चतम न्यायालय ने कहा- 7 अगस्त तक घोषित हों एनआईओएस के नतीजे","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NIOS 10th- 12th Result 2020: उच्चतम न्यायालय ने कहा- 7 अगस्त तक घोषित हों एनआईओएस के नतीजे
Thu, 16 Jul 2020 01:27 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NIOS 10th- 12th Result 2020: उच्चतम न्यायालय ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग को सात अगस्त तक दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित करने के बारे में सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि एनआईओएस यह सुनिश्चित करे कि चालू शैक्षणिक सत्र के सात अगस्त तक दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित हो जाए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-TN 12th Results 2020: तमिलनाडु बोर्ड के बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी, 92.34 फीसदी विद्यार्थी पास
विज्ञापन
शीर्ष अदालत ने महामारी के मद्देनजर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को लेकर दायर दो याचिकाओं पर यह आदेश दिया। इनमें से एक याचिका में इस संस्थान की लंबित परीक्षाएं रद्द करने और दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कैसे मिलेगी CTET परीक्षा में अच्छी रैंकिंग, जानें एक्सपर्ट फैकल्टी से
पीठ ने कहा कि एनआईओएस ने इन याचिकाओं के बाद दस जुलाई को अधिसूचना जारी कर दी थी। ऐसे में इन याचिकाओं में इसके सिवा विचार के लिए कुछ नहीं बचा है कि एनआईओएस यह सुनिश्चित करें कि सात अगस्त तक दसवीं और बारहवीं के परिणाम घोषित हो जाएं। दरअसल, एनआईओएस ने अधिसूचना में कहा था कि कोरोना महामारी की वजह से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर मार्च की 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं के कार्यक्रम को 17 जुलाई से कराने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
कमेंट
कमेंट X