{"_id":"617fba5df34a0b4654526b51","slug":"nios-registration-2021-registration-process-starts-for-d-el-ed-and-vocational-programs-know-how-to-apply-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIOS Registration 2021: एनआईओएस ने वोकेशनल और डीएलएड पाठ्यक्रमों के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू की, यहां जानें आवेदन का तरीका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NIOS Registration 2021: एनआईओएस ने वोकेशनल और डीएलएड पाठ्यक्रमों के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू की, यहां जानें आवेदन का तरीका
Mon, 01 Nov 2021 03:29 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 01 Nov 2021 03:29 PM IST
सार
NIOS Registration 2021: परीक्षा प्राधिकरण समय सीमा के समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं करेगा। हालांकि उम्मीदवार प्रति विषय 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 21 नवंबर से 25 नवंबर तक पंजीयन कर सकते हैं। 26 से नवंबर तक पंजीयन के लिए विलंबर शुल्क 1500 होगा।
विज्ञापन
NIOS Registration 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस/NIOS) के 2021 सत्र के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार एनआईओएस के आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर वोकेशनल और डीएलएड के पाठ्यक्रमों के लिए पंजीयन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया एनआईओएस के अक्तूबर-नवंबर 2021 के सार्वजनिक परीक्षा के लिए की जा रही है। उम्मीदवार पंजीयन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवार ध्यान दें कि जो भी इस पंजीयन प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते हैं, वह 20 नवंबर तक पंजीय करा लें। परीक्षा प्राधिकरण समय सीमा के समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं करेगा। हालांकि उम्मीदवार प्रति विषय 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 21 नवंबर से 25 नवंबर तक पंजीयन कर सकते हैं। 26 से नवंबर तक पंजीयन के लिए विलंबर शुल्क 1500 होगा।
विज्ञापन
एनआईओएस/NIOS पंजीयन 2021: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार एनआईओएस/NIOS पंजीयन 2021 के लिए नीचे दिए गए आसान निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले एनआईओएस/NIOS के आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर Registration for Vocational, D.El.Ed courses के लिंक पर क्लिक करें।
3. उम्मीदवारों को पहले खुद को पंजीकृत करना होगा और फिर अपने ईमेल और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
4. जरूरी जानकारियां देकर आवेदन फॉर्म को भरें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
परीक्षा प्राधिकरण ने अब तक वोकेशनल और डीएलएड परीक्षा की आधिकारिक तारीखों का एलान नहीं किया है, लेकिन इसके दिसंबर महीने में आयोजित होने के कयास लगाए जा रहे हैं। उम्मीदवार एनआईओएस/NIOS पंजीयन 2021 और परीक्षाओं से जुड़ी अधिक जानकारी और अपडेट के लिए एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in नजर बनाएं रखें।
विज्ञापन
एनआईओएस/NIOS पंजीयन 2021 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन
कमेंट
कमेंट X