फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS ODE 2021 exam from August 17 registration begins on August 2

एनआईओएस ओडीई 2021: 10वीं-12वीं की परीक्षा 17 अगस्त से, रजिस्ट्रेशन दो अगस्त से शुरू होंगे

Fri, 30 Jul 2021 06:51 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 30 Jul 2021 06:51 PM IST
सार

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) 17 अगस्त से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए ऑन-डिमांड परीक्षा (ODE) आयोजित करेगा।

विज्ञापन
NIOS ODE 2021 exam from August 17 registration begins on August 2
एनआईओएस - फोटो : लोगो

विस्तार

कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ ही बोर्ड की विशेष परीक्षाओं के आयोजन की तैयारियां होने लगी हैं। इसी क्रम में ओडिशा बोर्ड के बाद अब ओपन स्कूल बोर्ड ने भी विशेष परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की ओर से अगस्त में कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए ऑन-डिमांड परीक्षा करवाई जाएगी।

विज्ञापन


एनआईओएस ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए ऑन-डिमांड परीक्षा (ODE) 17 अगस्त से आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण दो अगस्त, 2021 से शुरू हो जाएगा। इस संबंध में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की ओर से ट्वीट कर एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है।
विज्ञापन

 

एनआईओएस ने 30 जुलाई को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठ्यक्रमों के लिए एनआईओएस ऑन डिमांड परीक्षा 17 अगस्त से एनआईओएस मुख्यालय और संबंधित केंद्रों में आयोजित होने वाली है। ओडीई परीक्षा केंद्र के रूप में एनआईओएस क्षेत्रीय केंद्रों के तहत केंद्रीय विद्यालयों की पहचान की जाएगी। इसके लिए 02 अगस्त से, एनआईओएस की वेबसाइट nios.ac.in और sdmis.nios.ac.in पर ओडीई पंजीकरण करना होगा और परीक्षा शुल्क जमा कराना होगा।     


आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि जिन शिक्षार्थियों ने विषयों में सुधार के लिए पंजीकरण कराया है और जिन शिक्षार्थियों का परिणाम जून 2021 की परीक्षा के लिए गैर-कम्प्यूटेबल (एनसी) के रूप में चिह्नित किया गया था, उन्हें 31 अगस्त तक परीक्षा शुल्क के बिना ओडीई के तहत इन विषयों में पंजीकरण करने और उपस्थित होने का एक बार मौका दिया जाता है। संबंधित उम्मीदवारों को अलग से भी सूचित कर दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed