फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS Exam Hall Ticket Admit Card For Class 10th 12th theory and practical Exams Heres Direct Link

NIOS Admit Card 2021 : कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 15 Jan 2021 05:04 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Fri, 15 Jan 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
NIOS Exam Hall Ticket Admit Card For Class 10th 12th theory and practical Exams Heres Direct Link
एनआईओएस कक्षा 10 और 12 के एडमिट कार्ड जारी - फोटो : NIOS

NIOS Class 10th - 12th Admit Card 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10 और 12 की सैद्धांतिक और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अधिसूचना के अनुसार, 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 12 जनवरी से 25 जनवरी, 2021 तक और सैद्धांतिक परीक्षाएं 22 जनवरी से 15 फरवरी, 2021 तक आयोजित की जा रही हैं। 

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, जिन छात्रों ने जनवरी और फरवरी 2021 में होने वाली परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया है और जिन्होंने जनवरी / फरवरी 2021 की सार्वजनिक परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर दिया है केवल वे ही अपना एग्जाम हॉल टिकट यानी प्रवेश पत्र sdmis.nios.ac.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की ओर से जारी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर बाद 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच होंगी। सैद्धांतिक परीक्षा और प्रैक्टिकल एग्जाम उन्हीं क्षेत्रीय केंद्रों में होंगे, जहां परीक्षार्थी ने एडमिशन के दौरान रजिस्ट्रेशन करवाया था। बता दें कि ये परीक्षाएं इससे पहले अक्तूबर-नवंबर 2020 में होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक :
एनआईओएस कक्षा 10 और 12 के एडमिट कार्ड 2021

ऐसे करें डाउनलोड 
आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं
होमपेज पर "सार्वजनिक परीक्षा हॉल टिकट जनवरी / फरवरी 2021" पर क्लिक करें
डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, उसमें अपने क्रेडेंशियल्स जैसे आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें
एनआईओएस कक्षा 10 और 12 के एडमिट कार्ड 2021 को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

परिणाम 06 सप्ताह बाद 
परीक्षा का परिणाम परीक्षा की अंतिम तिथि के 06 सप्ताह बाद घोषित किए जाने की संभावना है। अंक पत्र, प्रोविजनल मार्कशीट और माइग्रेशन कम स्थानांतरण प्रमाण पत्र सफल उम्मीदवारों को उनके संबंधित क्षेत्रीय केंद्र के माध्यम से सीधे जारी किए जाएंगे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed