फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS Class 10th Result 2025 out at results.nios.ac.in; Download marksheet by following these steps

NIOS 10th Result 2025: एनआईओएस ने जारी किए 10वीं के नतीजे, इन तीन तरीकों से चेक करें अपना रिजल्ट

Mon, 30 Jun 2025 04:42 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 30 Jun 2025 04:42 PM IST
सार

NIOS Class 10th Result 2025: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। छात्र अपने परिणाम देखने के लिए डिजिलॉकर और एसएमएस या अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
NIOS Class 10th Result 2025 out at results.nios.ac.in; Download marksheet by following these steps
NIOS 10th Result 2025 - फोटो : Official Website (results.nios.ac.in.)

विस्तार

NIOS 10th Result 2025: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in. पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपने परिणाम देखने के लिए डिजिलॉकर और एसएमएस या अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में अंक, ग्रेड और पात्रता स्थिति शामिल हैं।

विज्ञापन


छात्रों को सलाह दी जाती है कि अपनी ऑनलाइन अंकतालिका में दर्ज विवरणों की अच्छी प्रकार से जांच करें। सफल छात्रों को कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया जाएगा। यदि आवश्यक हो, तो छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

एक बार मार्कशीट डाउनलोड हो जाने के बाद, जानकारी की समीक्षा अवश्य करें। मार्कशीट में उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर और 10वीं की परीक्षा के अंक शामिल होंगे। बोर्ड ने 16 जून, 2025 को कक्षा 12 के परिणाम जारी किए गए थे। 10वीं की परीक्षा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा 9 अप्रैल से 19 मई, 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिसके नतीजे अब प्रकाशित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन तीन तरीकों से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

जो भी छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, यहां बताए तीन तरीकों के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख सकते हैं।

  1. आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
  2. एसएमएस के जरिए
  3. डिजिलॉकर के माध्यम से

NIOS Result 2025 By SMS: एसएमएस के जरिए रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र आसानी से अपना रिजल्ट SMS के जरिए चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

  • एक एसएमएस टाइप करें: NIOS10 रोल नंबर
  • संदेश 5676750 पर भेजें।
  • एनआईओएस परिणाम आपको एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा।
  • छात्रों को अपने रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लेना चाहिए और इसे भविष्य के संदर्भों के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in. पर जाएं।
  • अब परिणाम के लिए उपलब्ध लिंक खोजें।
  • यहां चेक रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब नामांकन संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी कॉपी डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed