{"_id":"5f096aea8ebc3e63653d3196","slug":"nios-class-10th-and-12th-march-april-exam-cancelled-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIOS: कक्षा 10वी-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, जारी हुआ ट्वीट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NIOS: कक्षा 10वी-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, जारी हुआ ट्वीट
Sat, 11 Jul 2020 01:11 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
NIOS 2020
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (National Institute of Open Schooling- NIOS) ने बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है। कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाएं जुलाई में आयोजित होने वाली थीं। एक ट्वीट के माध्यम से उन परीक्षाओं को HRD मंत्रालय ने रद्द कर दिया है। परिणामों की घोषणा समिति द्वारा मूल्यांकन योजना के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
एचआरडी मंत्रालय ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घोषणा की है। ट्वीट में लिखा है, "शिक्षार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, जुलाई 2020 में आयोजित होने वाले पेपर अब रद्द कर दिए गए हैं। परिणाम सक्षम समिति द्वारा अंतिम रूप से मूल्यांकन योजना के आधार पर घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
📢Keeping in view the health of the learners, #NIOS public #exams scheduled to be held in July 2020 now stand cancelled. The results will be declared based on the assessment scheme finalized by the competent committee of @niostwit.
— Ministry of HRD (@HRDMinistry) July 10, 2020
विज्ञापन
इससे पहले परीक्षा स्थगित कर दी गई थी और नई परीक्षा तिथियों के अनुसार, परीक्षा 17 जुलाई, 2020 से निर्धारित की गई थी। ध्यान दें कि थ्योरी और प्रैक्टिकल पेपर परीक्षा दोनों को अब बोर्ड द्वारा रद्द कर दिए गए हैं।
ऑरिजनल शेड्यूल के अनुसार, NIOS ने 24 मार्च, 2020 से कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाएं निर्धारित की थी। महामारी के कारण लॉकडाउन के बाद, परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार एनआईओएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X