NIOS Bridge Course: छह महीने के ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, कौन और कब तक कर सकता है अप्लाई?
NIOS Bridge Course Registration: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने छह माह के ब्रिज कोर्स (प्राथमिक शिक्षक शिक्षा) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यह कोर्स बी.एड. योग्य प्राथमिक शिक्षकों के लिए है, जिससे वे प्राथमिक स्तर पर पढ़ाने की पात्रता बनाए रख सकें।
विस्तार
NIOS Extends Registration: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने प्राथमिक शिक्षक शिक्षा में 6 माह के सर्टिफिकेट कोर्स (ब्रिज कोर्स) के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 19 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट bridge.nios.ac.in पर जारी है।
यह ब्रिज कोर्स उन शिक्षकों के लिए शुरू किया गया है जिनके पास बी.एड. की डिग्री है और जो प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाना जारी रखना चाहते हैं। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के ज्ञान और शिक्षण कौशल को बेहतर बनाना है, ताकि वे प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को अधिक प्रभावी ढंग से शिक्षा दे सकें।
आधिकारिक नोटिस में क्या है लिखा?
एनआईओएस ने 15 अप्रैल 2026 को जारी नोटिफिकेशन संख्या 14/2026 के तहत प्राइमरी टीचर एजुकेशन में 6 माह के सर्टिफिकेट कोर्स (ब्रिज) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल 30 अप्रैल 2026 तक खुला रखा गया था, जिसके दौरान पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे।
इसके बाद विभिन्न हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) की ओर से रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ाने और पोर्टल को दोबारा खोलने के अनुरोध प्राप्त हुए। इन अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने योग्य उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है, ताकि छूटे हुए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकें।
कौन कर सकता है आवेदन?
यह ब्रिज कोर्स राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के समग्र मार्गदर्शन में विकसित किया गया है। जिन प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच बी.एड. योग्यता के आधार पर हुई थी, उनके लिए अपनी सेवा पात्रता बनाए रखने हेतु इस 6 माह के ब्रिज कोर्स को पूरा करना अनिवार्य है।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
आवेदन कैसे करें?
कमेंट
कमेंट X