NIOS Exam: एनआईओएस बोर्ड परीक्षाओं का आगाज, परीक्षार्थियों के लिए ये हैं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
NIOS 10th 12th Exam: एनआईओएस की ओर से परीक्षाओं में शामिल हो रहे विभिन्न संकाय के परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश-पत्र पहले ही आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जारी कर दिए गए थे। यदि फिर भी कोई छात्र अपना प्रवेश-पत्र कहीं खो देता है तो वह उसे दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईओएस यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की बोर्ड परीक्षा 2022 का आगाज हो गया है। एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआत सोमवार, चार अप्रैल से हो गई है। इस साल भी ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में एक लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल, 2022 को समाप्त हो जाएंगी।
NIOS परीक्षा खत्म होने के छह सप्ताह बाद जारी होंगे रिजल्ट
परीक्षाओं के समाप्त होने के करीब छह सप्ताह बाद तक एनआईओएस की ओर से 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए जा सकते हैं। एनआईओएस द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
NIOS 10th 12th Exam परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश
- छात्रों को अपने संबंधित हॉल टिकट की एक प्रिंट आउट प्रति परीक्षा हॉल में ले जाना आवश्यक है।
- प्रवेश- पत्र साथ नहीं ले जाने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और उपकरण सख्त वर्जित हैं।
- कोविड -19 महामारी से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों के संबंध में छात्रों को सामाजिक दूरी, मास्क पहनने आदि के नियमों पालन करना चाहिए।
- छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। साथ ही उन्हें अपनी निर्धारित सीटों पर ही बैठना होगा।
- उत्तर लिखने के लिए आगे बढ़ने से पहले, छात्रों को प्रश्न-पत्र को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
- उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न-पत्र के साथ-साथ उत्तर पत्रक पर उल्लेखित निर्देशों को भी पढ़ लें।
NIOS 10th 12th Exam एडमिट कार्ड खो जाए तो करें यह काम
एनआईओएस की ओर से परीक्षाओं में शामिल हो रहे विभिन्न संकाय के परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश-पत्र पहले ही आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जारी कर दिए गए थे। यदि फिर भी कोई छात्र अपना प्रवेश-पत्र कहीं खो देता है तो वह उसे दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध है। छात्र 12 अंकों के एनरोलमेंट नंबर से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X