फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS 10th 12th Exam 2022 Starts today Check Important Guidelines Here

NIOS Exam: एनआईओएस बोर्ड परीक्षाओं का आगाज, परीक्षार्थियों के लिए ये हैं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Mon, 04 Apr 2022 09:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 09:16 PM IST
सार

NIOS 10th 12th Exam: एनआईओएस की ओर से परीक्षाओं में शामिल हो रहे विभिन्न संकाय के परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश-पत्र पहले ही आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जारी कर दिए गए थे। यदि फिर भी कोई छात्र अपना प्रवेश-पत्र कहीं खो देता है तो वह उसे दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
NIOS 10th 12th Exam 2022 Starts today Check Important Guidelines Here
NIOS 10th 12th Exam 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

एनआईओएस यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की बोर्ड परीक्षा 2022 का आगाज हो गया है। एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआत सोमवार, चार अप्रैल से हो गई है। इस साल भी ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में एक लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल, 2022 को समाप्त हो जाएंगी। 

विज्ञापन

NIOS परीक्षा खत्म होने के छह सप्ताह बाद जारी होंगे रिजल्ट

परीक्षाओं के समाप्त होने के करीब छह सप्ताह बाद तक एनआईओएस की ओर से 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए जा सकते हैं। एनआईओएस द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन

 

NIOS 10th 12th Exam परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश

  1. छात्रों को अपने संबंधित हॉल टिकट की एक प्रिंट आउट प्रति परीक्षा हॉल में ले जाना आवश्यक है। 
  2. प्रवेश- पत्र साथ नहीं ले जाने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  3. परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और उपकरण सख्त वर्जित हैं।
  4. कोविड -19 महामारी से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों के संबंध में छात्रों को सामाजिक दूरी, मास्क पहनने आदि के नियमों पालन करना चाहिए। 
  5. छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। साथ ही उन्हें अपनी निर्धारित सीटों पर ही बैठना होगा।
  6. उत्तर लिखने के लिए आगे बढ़ने से पहले, छात्रों को प्रश्न-पत्र को ध्यान से पढ़ना चाहिए। 
  7. उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न-पत्र के साथ-साथ उत्तर पत्रक पर उल्लेखित निर्देशों को भी पढ़ लें।

 

NIOS 10th 12th Exam एडमिट कार्ड खो जाए तो करें यह काम

एनआईओएस की ओर से परीक्षाओं में शामिल हो रहे विभिन्न संकाय के परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश-पत्र पहले ही आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जारी कर दिए गए थे। यदि फिर भी कोई छात्र अपना प्रवेश-पत्र कहीं खो देता है तो वह उसे दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध है। छात्र 12 अंकों के एनरोलमेंट नंबर से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed