NIMCET Result Out: एनआईटी जमशेदपुर ने जारी किया NIMCET 2022 का परिणाम, ऐसे चेक करें अपना परिणाम
NIMCET एक सामान्य प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से छात्रों को विभिन्न NIT में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन के पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIMCET Result Out: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर/ NIT Jamshedpur ने मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (एमसीए) में प्रवेश के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा NIMCET 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। संस्थान ने परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से बुधवार 6 जून, 2022 को जारी किया। जिन उम्मीदवारों ने इस साल NIMCET 2022 परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को NIT Jamshedpur की आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों तो फिलहाल उनका परिणाम उनकी आधिकारिक मेल आईडी पर भेजा गया है। हालांकि, जल्द ही छात्रों के स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
एमसीए के पाठ्यक्रम में मिलेगा प्रवेश
NIMCET एक सामान्य प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से छात्रों को विभिन्न NIT में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन के पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। एनआईटी अगरतला, इलाहाबाद, भोपाल, जमशेदपुर, कुरुक्षेत्र, रायपुर, सुरथकल, तिरुचिरापल्ली और वारंगल में छात्रों को प्रवेश मिलेगा। बता दें कि NIT Jamshedpur ने NIMCET 2022 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 जून, 2022 को किया गया था।
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा करना होगा। यह प्रक्रिया 7 जुलाई, 2022 को शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि च्वाइस फिलिंग की आखिरी तारीख 12 जुलाई, 2022 को है।
छात्र अपना परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
- सबसे पहले NIT Jamshedpur की आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NIMCET 2022 Final result के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसै रोल नंबर आदि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर डाउनलोड कर लें।
- आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X