फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIFT Spot Round Counselling 2025: Choice Filling Ends Today, Seat Allotment on August 8

NIFT Spot Round Counselling 2025: आज खत्म हो रहा चॉइस फीलिंग का मौका, आठ अगस्त को होगा सीट अलॉटमेंट

Wed, 06 Aug 2025 01:45 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 06 Aug 2025 01:45 PM IST
सार

NIFT Counselling 2025: निफ्ट स्पॉट राउंड काउंसलिंग में चॉइस फीलिंग का आज अंतिम दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं। सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 8 अगस्त को जारी होगा।

विज्ञापन
NIFT Spot Round Counselling 2025: Choice Filling Ends Today, Seat Allotment on August 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

NIFT Spot Round Counselling 2025: राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) ने स्पॉट राउंड काउंसलिंग के तहत आज यानी 7 अगस्त तक चॉइस फीलिंग की प्रक्रिया बंद करने का एलान किया है। जिन उम्मीदवारों ने एनआईएफटी 2025 प्रवेश परीक्षा पास की है और जिनका कॉमन मेरिट रैंक (CMR) वैध है, वे आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स की चॉइस फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन

1,088 यूजी और 448 सीटें उपलब्ध

NIFT स्पॉट राउंड में कुल 1,088 अंडरग्रेजुएट (UG) और 448 पोस्टग्रेजुएट (PG) सीटें उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कॉलेज और कोर्स के चयन में सावधानी बरतें, क्योंकि एक बार सीट मिलने के बाद इसे स्वीकार करना और जुड़ना अनिवार्य होगा। अगर उम्मीदवार सीट स्वीकार नहीं करते हैं, तो पूरी फीस जब्त कर ली जाएगी, सुरक्षा जमा राशि को छोड़कर।

विज्ञापन

11 अगस्त तक करना होगा कॉलेज रिपोर्टिंग

8 और 9 अगस्त को बैलेंस फीस भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी, जो केवल NIC ई-काउंसलिंग पोर्टल के जरिए ही मान्य होगी। अन्य माध्यमों से की गई फीस भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। 11 अगस्त से कैंपस में कॉलेज रिपोर्टिंग शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


जो उम्मीदवार स्पॉट राउंड में सीट नहीं पा सकेंगे, उनकी शैक्षणिक फीस 2-3 सप्ताह के भीतर वापस कर दी जाएगी।

चॉइस फीलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया

उम्मीदवारों को काउंसलिंग वेबसाइट पर उपलब्ध सभी विकल्पों की सूची ध्यान से देखनी चाहिए। पसंदीदा विकल्पों को भरने के बाद, वे ‘I agree to lock my choices’ विकल्प पर क्लिक करके अपनी चॉइस लॉक कर सकते हैं। लॉकिंग के लिए पंजीकरण के दौरान बनाए गए पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed