फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIFT Counselling 2025: Registration Begins for UG and PG Admissions, Apply by July 1

NIFT Counselling 2025: निफ्ट यूजी और पीजी एडमिशन के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू, 1 जुलाई तक करें आवेदन

Wed, 25 Jun 2025 11:25 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 25 Jun 2025 11:25 AM IST
सार

NIFT Counselling 2025 Registration: निफ्ट काउंसलिंग 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 जून से शुरू हो चुका है। उम्मीदवार 1 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। निफ्ट 2025 के परिणाम 22 जून को घोषित किए गए थे।
 

विज्ञापन
NIFT Counselling 2025: Registration Begins for UG and PG Admissions, Apply by July 1
NIFT Counselling 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NIFT Counselling 2025 Registration: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेस में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा निफ्ट 2025 के परिणाम 22 जून को घोषित किए गए, जिसके बाद अब ऑनलाइन काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि

ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 24 जून से 1 जुलाई 2025 तक चलेगा। योग्य उम्मीदवार nift.admissions.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन कर फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी दस्तावेजों की सूची

काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी:

  • कक्षा 10 की मार्कशीट या प्रमाण पत्र
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • अंतिम योग्यता की मार्कशीट / डिग्री / डिप्लोमा
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • फीस रिफंड के लिए अंडरटेकिंग
  • एंटी रैगिंग शपथ पत्र
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

NIFT 2025: कितने छात्रों ने हिस्सा लिया?

निफ्ट 2025 स्टेज 1 परीक्षा के लिए कुल 17,974 यूनिक कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 31,061 टेस्ट एंट्रीज दर्ज की गईं। इस दौरान परीक्षार्थियों ने GAT (General Ability Test) और CAT (Creative Ability Test) में हिस्सा लिया। स्टेज 1 का रिजल्ट 24 अप्रैल 2025 को घोषित किया गया था और उम्मीदवारों को प्रोग्राम और कैटेगरी वाइज 1:4 के अनुपात में स्टेज 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
विज्ञापन

स्टेज 2 में क्या हुआ?

स्टेज 2 परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए यूजी उम्मीदवारों ने सिचुएशन टेस्ट, स्टूडियो टेस्ट और हाथों से किए जाने वाले प्रैक्टिकल मूल्यांकन में भाग लिया। यह मूल्यांकन एक जूरी द्वारा ऑन-स्पॉट किया गया जो कि एनटीए और निफ्ट द्वारा संयुक्त रूप से बनाए गए मानकों के अनुसार था।

पीजी प्रोग्राम्स के लिए 1,973 उम्मीदवारों ने स्टेज 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 1,519 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इंटरव्यू में कैंडिडेट्स का मूल्यांकन करियर ओरिएंटेशन, कम्युनिकेशन स्किल्स, जनरल अवेयरनेस और प्रोग्राम की उपयुक्तता जैसे मापदंडों पर किया गया, जो कुल 100 अंकों पर आधारित था।

यूजी कोर्सेज के लिए 10,869 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिनमें से 8,859 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इस तरह 81.51% की उपस्थिति दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed