NIFT 2023 Admission: एनआईएफटी में लेट फीस के साथ आवेदन का आखिरी दिन, जल्दी करें
NIFT 2023 Admission Registration: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में विलंब शुल्क के साथ प्रवेश के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए निफ्ट में प्रवेश प्रक्रिया के लिए चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIFT 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) मे विलंब शुल्क के साथ प्रवेश के लिए आवेदन का आज यानी आठ जनवरी 2023 आखिरी दिन है। इसके बाद NIFT 2023 पंजीकरण की विंडों बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया हो वे निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट - nift.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। निफ्ट परीक्षा पांच फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली है।
इतना देना होगा विलंब शुल्क
प्रवेश प्रकिया की आखिरी तिथि के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लागू आवेदन शुल्क के अतिरिक्त 5,000 रुपये के विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरणकी प्रक्रिया एक जनवरी, 2023 से आठ जनवरी, 2023 तक जारी है। आवेदन पत्र को संपादित या अपडेट करने की विंडो नौ जनवरी, 2023 से 12 जनवरी, 2023 तक खुली रहेगी।
NIFT 2023 यूजी और पीजी प्रवेश परीक्षा पांच फरवरी को
निफ्ट पांच फरवरी, 2023 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में सभी यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 जनवरी, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में प्रवेश पोर्टल पर अपने पंजीकृत यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र देख सकेंगे। लिखित प्रवेश परीक्षा का परिणाम मार्च 2023 को घोषित किया जाएगा।
NIFT 2023 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
निफ्ट 2023 आवेदन पत्र भरते समय आवश्यक दस्तावेजों में शैक्षणिक मार्कशीट और प्रमाण-पत्र, विकलांगता का प्रमाण-पत्र (यदि कोई हो), श्रेणी प्रमाण-पत्र (यदि कोई हो), हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेज, फोटोग्राफ की स्कैन की गई इमेज और शुल्क भुगतान के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड का विवरण शामिल है।
कमेंट
कमेंट X