NIFT प्रवेश परीक्षा के परिणाम आए सामने, यहां देखें अपनी रैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) ने BFTech, MFTech और MFM के लिखित प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। उमीदवारों के परिणाम एनआईएफटी की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्टेटस टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा।
NIFT द्वारा स्नातक और स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। वे उम्मीदवार जो 20 जनवरी 2019 को प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट जाकर देख सकते हैं। आपको बता दें की, अंतिम परिणाम स्क्रीनिंग परीक्षा के अंकों के आधार पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा ।
NIFT प्रवेश परीक्षा का परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.inपर जाएं।
- नवीनतम अधिसूचना वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा परिणाम 2019 लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारियां दर्ज करें।
- अपना परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
आधिकरिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
UP Board Class 10th Result 2019 और UP Board Class 12th Exam Result 2019 से संबंधित हर खबर पाइए। परीक्षाओं का सबसे तेज परिणाम देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
कमेंट
कमेंट X