NID DAT 2023: एनआईडी के डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, जल्दी करें अप्लाई
NID DAT 2023 Admission: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) जल्द ही डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (DAT) 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार, 16 दिसंबर को बंद कर देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NID DAT 2023 Admission: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) जल्द ही डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (DAT) 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। जो उम्मीदवार एनआईडी के डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट 2023 के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- admissions.nid.edu पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पंजीकरण की अंतिम तिथि शुक्रवार, 16 दिसंबर, 2022 तक है।
NID DAT 2023 के लिए इतना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को शुक्रवार, 16 दिसंबर, 2022 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर के आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 3,000 रुपये जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1,500 रुपये का भुगतान करना होगा।
NID DAT 2023 योग्यता मानदंड
बीडीएस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में किसी भी स्ट्रीम विज्ञान, कला, वाणिज्य और मानविकी में उच्च माध्यमिक परीक्षा यानी 10+2 योग्यता परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए या उपस्थित होना चाहिए। वहीं, एमडीएस कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विशेषज्ञता में न्यूनतम चार साल की अवधि की स्नातक डिग्री या डिजाइन/ ललित कला/ वास्तुकला में न्यूनतम चार साल की अवधि का पूर्णकालिक डिप्लोमा होना चाहिए।
NID DAT 2023 आवेदन पंजीकरण करने की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले एनआईडी की आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाएं। -
होम पेज पर, 'साइन अप' टैब पर क्लिक करें और मूल पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें। -
राष्ट्रीयता, श्रेणी, विकलांगता, जन्मतिथि, ई-मेल, मोबाइल जैसे बुनियादी विवरण भरकर पंजीकरण करें। -
एमडीएस उम्मीदवारों को व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण, कार्य अनुभव भरने की आवश्यकता होगी। -
स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें - फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जाति या पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि। -
एनआईडी डीएटी आवेदन पत्र को क्रॉस-चेक करें और आवेदन शुल्क जमा करें। -
आगे के संदर्भ के लिए एनआईडी डीएटी 2023 आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X