फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NID DAT 2023 Application Deadline Ends Tomorrow; Direct Link, Steps To Register

NID DAT 2023: एनआईडी के डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, जल्दी करें अप्लाई

Fri, 16 Dec 2022 01:42 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 01:42 AM IST
सार

NID DAT 2023 Admission: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) जल्द ही डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (DAT) 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार, 16 दिसंबर को बंद कर देगा।  

विज्ञापन
NID DAT 2023 Application Deadline Ends Tomorrow; Direct Link, Steps To Register
NID DAT 2023 Admission - फोटो : Social Media

विस्तार

NID DAT 2023 Admission: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) जल्द ही डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (DAT) 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। जो उम्मीदवार एनआईडी के डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट 2023 के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट-  admissions.nid.edu पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पंजीकरण की अंतिम तिथि शुक्रवार, 16 दिसंबर, 2022 तक है। 

विज्ञापन

 

NID DAT 2023 के लिए इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को शुक्रवार, 16 दिसंबर, 2022 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर के आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 3,000 रुपये जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1,500 रुपये का भुगतान करना होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

NID DAT 2023 योग्यता मानदंड

बीडीएस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में किसी भी स्ट्रीम विज्ञान, कला, वाणिज्य और मानविकी में उच्च माध्यमिक परीक्षा यानी 10+2 योग्यता परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए या उपस्थित होना चाहिए। वहीं, एमडीएस कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विशेषज्ञता में न्यूनतम चार साल की अवधि की स्नातक डिग्री या डिजाइन/ ललित कला/ वास्तुकला में न्यूनतम चार साल की अवधि का पूर्णकालिक डिप्लोमा होना चाहिए।

 

विज्ञापन

NID DAT 2023 आवेदन पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले एनआईडी की आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, 'साइन अप' टैब पर क्लिक करें और मूल पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    राष्ट्रीयता, श्रेणी, विकलांगता, जन्मतिथि, ई-मेल, मोबाइल जैसे बुनियादी विवरण भरकर पंजीकरण करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एमडीएस उम्मीदवारों को व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण, कार्य अनुभव भरने की आवश्यकता होगी।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें - फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जाति या पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एनआईडी डीएटी आवेदन पत्र को क्रॉस-चेक करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आगे के संदर्भ के लिए एनआईडी डीएटी 2023 आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed