फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   New IIM in India, Central govt set to approve Indian Institute of Management in Telangana

देश को मिलेगा नया आईआईएम, यहां खुलने जा रहा है भारतीय प्रबंधन संस्थान

Sun, 24 Nov 2019 11:39 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 24 Nov 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
New IIM in India, Central govt set to approve Indian Institute of Management in Telangana
सांकेतिक तस्वीर

देश को जल्द ही एक और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM - Indian Institute of Management) मिलने जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय (MHRD - Ministry of Human Resource and Development) ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मंत्री द्वारा मंजूरी मिलने के बाद इसे मंत्रीमंडल के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


ये नया आईआईएम तेलंगाना में खुलने जा रहा है। आंध्र प्रदेश से अलग होने के करीब पांच साल बाद तेलंगाना में आईआईएम का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। 

बता दें कि राज्य की ओर से कई मामलों में केंद्र सरकार से जल्द फैसला लेने की गुजारिश की गई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO - Prime Minister's Office) ने मंत्रालय को प्रस्ताव पर तेजी से काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : 2021 से देशभर में स्कूल की परीक्षाएं खत्म करेगी सरकार, जानें क्या है तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून (Andhra Pradesh Reorganisation Act) के तहत राज्य में एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT - Indian Institute of Technology), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT - National Institute of Technology), भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), केंद्रीय विश्वविद्यालय, पेट्रोलियम विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय, आईआईआईटी (IIIT) और आईआईएसईआर (IISER) खोले जाने हैं। वहीं तेलंगाना में एक जनजातीय विश्वविद्यालय और हॉर्टीकल्चर विश्वविद्यालय खोले जाने हैं। कानून के तहत तेलंगाना में आईआईएम का कोई वादा नहीं किया गया था। लेकिन इसे बदला जा रहा है।


ये भी पढ़ें : जानिए देश के सबसे युवा जज को, 21 साल की उम्र में कोर्टरूम में सुनाएंगे फैसला

2014 से अब तक देश में सात नए भारतीय प्रबंधन संस्थान खोले जा चुके हैं। ये आईआईएम महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खोले गए हैं।

हाल ही में आईआईएम इंदौर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि उनके छात्रों का समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट हो चुका है। इस बार छात्रों को औसतन 1.68 लाख रुपये की स्टाइपेंड दो महीने की इंटर्नशिप के लिए मिले हैं। ये पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। इतना ही नहीं, एक बहुराष्ट्रीय कंपनी ने यहां के छात्र को दो महीने के लिए चार लाख रुपये स्टाइपेंड का ऑफर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed