फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   New Education Policy नई एजुकेशन पॉलिसी 2020: Teachers Will Now Get Rid Of Non Teaching Work And No Unnecessary Transfers

New Education Policy 2020: शिक्षकों को अब गैर शिक्षण कामों से मिलेगा छुटकारा, न ही होंगे बेवजह तबादले

Fri, 31 Jul 2020 10:39 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 31 Jul 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
New Education Policy नई एजुकेशन पॉलिसी 2020: Teachers Will Now Get Rid Of Non Teaching Work And No Unnecessary Transfers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नई शिक्षा नीति में शिक्षकों की जिम्मेदारियां बढ जाएंगी लेकिन उनको कई सहूलियतें भी मिलेंगी। उनका न तो बेवजह तबादला होगा न ही उन्हें गैर शिक्षण कार्यों में लगाया जाएगा। शिक्षकों की नियुक्ति, तैनाती, सेवा शर्तें और उन्हें पूर्ण रूप से सशक्त बनाना ही पहला कर्तव्य है।
विज्ञापन


 शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे वे देश के भविष्य को और सुंदर एवं सशक्त बना सकें। ग्रामीण इलाकों में तैनाती पर आवास की व्यवस्था होगी या अधिक आवास भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन


तबादले सिर्फ विशेष स्थिति में
शिक्षकों के तबादले सिर्फ विशेष परिस्थितियों में होंगे जिसके लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के पास एक सख्त मानक होगा। सभी तबादले कंप्यूटराइज्ड प्रणाली के तहत होंगे जिसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियुक्ति और तैनाती 
मेरिट के आधार पर स्कॉलरशिप होगी, जिससे चार साल की बीएड की पढ़ाई करने वालों की रुचि बढ़े। ग्रामीण क्षेत्रों में मेरिट आधारित स्कॉलरशिप से पढ़ाई के बाद उन्हें स्थानीय स्तर पर तैनाती को वरीयता दी जाएगी। खासतौर पर महिलाओं को ताकि वे सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।

बच्चों का भावनात्मक विकास करना होगा 
अभी तक शिक्षक ऐसे कार्यों में व्यस्त रहते थे जिसका संबंध शिक्षा से नहीं होता था। अब ऐसा नहीं होगा। शिक्षकों का पूरा ध्यान पढ़ाने पर होगा। शिक्षकों की जिम्मेदारी होगी कि वो बच्चों को सामाजिक भावनाओं से जुड़े बिंदुओं को लेकर प्रशिक्षित करें। बच्चों का सर्वांगीण और पेशेवर विकास ही शिक्षकों का अब पहला ध्येय होगा।

टीईटी को और मजबूत बनेगा
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को मजबूत बनाया जाएगा।  टीईटी के साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) परीक्षा में विषयवार अंकों के आधार पर वरीयता मिलेगी। कक्षा में बच्चों को पढ़ाकर दिखा पर नियुक्ति मिलेगी।

साक्षात्कार में परखी जाएगी भाषा शैली...नियुक्ति में स्थानीय भाषा शैली को परखा जाएगा। जिससे बच्चों के मन की बात शिक्षकों को पता चल सके। निजी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी इस मानक पर खरा उतरना होगा।

स्कूल में कंप्यूटर-इंटरनेट की सुविधा

स्कूलों को सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें पीने का पानी, शौचालय, साफ-सुथरी खाली जगह, कंप्यूटर, इंटरनेट, पुस्तकालय, और खेलने-कूदने की व्यवस्था होगी। लड़का हो या लड़की सभी को बराबर अधिकार मिलेगा। शिक्षकों को सुरक्षा और स्वास्थ्य के मानदंडों को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा जिससे वे अपने साथ बच्चों की बेहतर देखभाल कर सकें।

मदद के लिए पूरी टीम
शिक्षक की मदद के लिए काउंसलर, सामाजिक कार्यकर्ताओं, तकनीकी जानकारों की टीम होंगे। शिक्षक अभिभावकों के साथ स्कूल के संचालन में मदद करने वालों के संपर्क में रहेंगे जिससे बुनियादी सुविधाओं को समय के साथ बेहतर किया जा सके।

स्थानीय स्तर पर मास्टर इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति
स्थानीय स्तर पर मास्टर इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति करनी होगी। ये लोग बच्चों को स्थानीय स्तर पर कला, कृषि और दूसरी ऐसी कोई तकनीक जो स्थानीय स्तर पर मशहूर हो उसके बारे में शिक्षित करेंगे, जिससे वो भविष्य में रोजगार का साधन बन सकती है। सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति स्कूल में हो इसके लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को नियमित निगरानी करनी होगी। शिक्षकों का संकट नहीं होना चाहिए।

खुद को भी तराशने का मौका
शिक्षकों के पास स्थानीय, क्षेत्रीय, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यशालाओं में भाग लेकर नया सीखने और बच्चों को सिखाने का पूरा मौका होगा। कॉन्टीनुअस प्रोफेशनल डेवलपमेंट के तहत हर शिक्षक के पास एक साल में 50 घंटे के प्रशिक्षण में शामिल होने का अनुभव होना चाहिए। ऑनलाइन टीचर डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए शिक्षक अपनी सलाह दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed