फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   New Education Policy 2019 Recommendations, Board Exams twice a year, What CBSE said

सेमेस्टर सिस्टम पर साल में दो बार बोर्ड परीक्षा, जानें CBSE ने क्या कहा

Sat, 21 Sep 2019 11:52 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sat, 21 Sep 2019 11:52 AM IST
सार

  • नई शिक्षा नीति पर आज होगी कैब की विशेष बैठक 
  • कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों पर होगा अंतिम मंथन

विज्ञापन
New Education Policy 2019 Recommendations, Board Exams twice a year, What CBSE said

विस्तार

बोर्ड परीक्षा के तनाव और असफल छात्रों द्वारा आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर लगाम के लिए सेमेस्टर सिस्टम की तर्ज पर बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराई जा सकती है। इससे 10वीं और 12वीं के छात्रों को एक-एक साल के कोर्स की जगह केवल छह-छह महीने के कोर्स की परीक्षा देनी होगी। यह जल्द घोषित होने वाली नई शिक्षा नीति का अहम बिंदु है। 

विज्ञापन


ये सिफारिश इसरो के पूर्व प्रमुख कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति ने नई शिक्षा नीति में की है। आज केंद्र और राज्य सरकारों के शिक्षा मंत्री इस शिक्षा नीति को अंतिम रूप देंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल में दो बार परीक्षा कराने के बारे में क्या कहा है, यह हम आपको आगे बता रहे हैं।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नई शिक्षा नीति के मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए कैब की विशेष बैठक बुलाई गई है। इससे पहले जुलाई में पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु समेत 25 राज्यों ने इस पर अपनी सहमति दी थी। हालांकि मसौदे पर कुछ आपत्तियों व देशभर से मिले करीब दो लाख सुझावों के आधार पर भी कुछ बदलाव किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति में ये हैं समिति की अहम सिफारिशें

  • शिक्षा का अधिकार कानून को पहली की बजाय नर्सरी और आठवीं की बजाय 12वीं कक्षा तक विस्तार।
  • सेमेस्टर परीक्षा छात्रों की तैयारी के आधार पर लेने सुझाव दिया गया है। सेमेस्टर परीक्षा में 24 से अधिक विषय न हों।
  • एक बार असफल या अच्छा प्रदर्शन न करने पर छात्र को दो या उससे अधिक बार मौके मिलने चाहिए।
  • बच्चों को कुपोषण से बचाने और शिक्षा से जोड़ने के लिए मिड-डे मील में लंच के बाद नाश्ता देना।
  • यूजीसी (UGC) व एआईसीटीई (AICTE) भंग कर हायर एजूकेशन कमीशन ऑफ इंडिया (HCI) एक्ट 2018 बनाना।
  • सभी प्रवेश व प्रतियोगी परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से कंप्यूटर आधारित करवाना।
  • शिक्षा सुधार व योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में न्यू एपेक्स एजुकेशनल बॉडी बनाना।
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करना।
  • स्टेट स्कूल रेगुलेटरी अथॉरिटी राज्यों की शिक्षा, गुणवत्ता, फीस, शिक्षकों की निगरानी करेगी।

ये भी पढ़ें : Google Doodle: गूगल दे रहा है पांच लाख की स्कॉलरशिप, अमेरिका में ऑफिस घूमने का मौका

मेडिकल

  • गुणवत्ता के लिए एमबीबीएस, डेंटल एजुकेशन में एग्जिट एग्जाम की सिफारिश। 
  • छह सौ जिलों के अस्पतालों में मेडिकल पढ़ाई शुरू करवाई जाए। यहां मेडिसिन, डेंटल, नर्सिंग, आयुष आदि के विशेषज्ञ रखे जाएं।

पैरा टीचर

  • गुणवत्ता की शुरुआत स्कूली शिक्षा से करने को हर पांच साल बाद समीक्षा की जाए। 
  • वर्ष 2022 के बाद पैरा टीचर नहीं रखे जाएं। 
  • शिक्षकों की भर्ती सिर्फ नियमित होगी। 
  • सेवानिवृत्त से पांच साल पहले शिक्षकों की नियुक्ति का काम केंद्र और राज्य शुरू कर दें।

ये भी पढ़ें : UGC ने DU को दी मंजूरी, इन पांच कोर्सेस की ऑनलाइन होगी पढ़ाई

दो बार बोर्ड परीक्षा के बारे में CBSE ने क्या कहा?

नई शिक्षा नीति में साल में दो बार बोर्ड परीक्षा कराए जाने के प्रस्ताव पर सीबीएसई ने आपत्ति जताई है। बोर्ड ने अपने फीडबैक में कहा है कि इसे लागू करना संभव नहीं हो सकेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक सूत्र के अनुसार, बोर्ड को मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने में 6 से 8 महीने का समय लगता है। 

ये भी पढ़ें : Education Loan: पढ़ाई के लिए मिले कर्ज को नौकरी मिलने के बाद चुकाएं स्टूडेंट्स, मिलेगी बड़ी राहत?

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed