{"_id":"5e795d418ebc3e77515fb7b1","slug":"new-date-of-jee-main-exam-will-be-released-after-march-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन परीक्षा की नई तारीख 31 मार्च के बाद होगी जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जेईई मेन परीक्षा की नई तारीख 31 मार्च के बाद होगी जारी
Tue, 24 Mar 2020 06:37 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 24 Mar 2020 06:37 AM IST
सार
- हालात सामान्य न होने पर अप्रैल की बजाय मई में भी आयोजित हो सकती है जेईई मेन परीक्षा
- कोरोना के हालात को देखकर एनटीए परीक्षा की तिथि होगी तय, अप्रैल अंत तक परीक्षा की उम्मीद
विज्ञापन
जेईई मेन 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2020 परीक्षा की नई तिथि की घोषणा 31 मार्च के बाद करेगी। जेईई मेन परीक्षा के अप्रैल के अंत तक आयोजित होने की उम्मीद है। हालांकि यह तभी संभव होगा जब कोरोना वायरस से बचाव पर देशभर में हालात सामान्य होंगे। यदि हालात नहीं सुधरे तो परीक्षा अप्रैल की बजाय मई में कराई सकती है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस के चलते एनटीए ने केंद्र सरकार के आग्रह पर पांच से 11 अप्रैल के बीच दो शिफ्टों में आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा को स्थगित कर दिया था। फिलहाल 31 मार्च तक देश के सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं।
विज्ञापन
इसलिए परीक्षा की नई तिथि की घोषणा भी 31 मार्च के बाद ही होगी। हालांकि यह सब देशभर में उस समय की स्थिति पर निर्भर करेगा। छात्रों से आग्रह किया गया है कि वे घर पर बैठकर परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। पिछली परीक्षा के प्रश्नपत्र वेबसाइट पर अपलोड हैं। इनके माध्यम से भी तैयारी की जा सकती है।
विज्ञापन
देशभर के आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक, आर्किटेक्चर और प्लानिंग प्रोग्राम में दाखिले के लिए जेईई मेन परीक्षा आयोजित की जाती है। एनटीए जेईई मेन परीक्षा साल में दो बार आयोजित करता है। इसमें जनवरी और अप्रैल में परीक्षा आयोजित होती है। छात्र इन दोनों परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं। हालांकि दोनों परीक्षाओं के बेस्ट स्कोर के आधार पर जेईई मेन 2020 की मेरिट बनती है।
इसी मेरिट के आधार पर आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस्ड के लिए ढाई लाख छात्र चयनित होंगे। इसके अलावा इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला भी इसी मेरिट स्कोर से होगा। जनवरी और अप्रैल परीक्षा में करीब 18,65,063 छात्र रजिस्टर्ड हुए हैं।
कमेंट
कमेंट X