{"_id":"64a4e4ff755111b9de0bd666","slug":"net-set-slet-shall-be-the-minimum-criteria-for-the-direct-recruitment-to-the-post-of-assistant-professor-for-a-2023-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Higher Education: यूजीसी ने असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के बदले नियम, सीधी भर्ती में NET\/SET\/SLET अनिवार्य","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Higher Education: यूजीसी ने असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के बदले नियम, सीधी भर्ती में NET/SET/SLET अनिवार्य
Wed, 05 Jul 2023 12:10 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:10 PM IST
सार
Higher Education in India: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर यानी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के संबंध में नए नियम जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Assistant Professor
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
Higher Education in India: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर यानी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के संबंध में नए नियम जारी कर दिए हैं। अब उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर यानी सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती में NET/ SET/ SLET को न्यूनतम योग्यता मानंदड बनाते हुए अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
अधिसूचना यूजीसी के सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी की ओर से 30 जून, 2023 की तारीख से जारी की गई है और नए नियमों को एक जुलाई, 2023 से ही प्रभावी तौर पर लागू किया गया है।
वहीं यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक यानी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए पीएचडी वैकल्पिक योग्यता मानदंड बना रहेगा।
वहीं यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक यानी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए पीएचडी वैकल्पिक योग्यता मानदंड बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
UGC Gazette Notification: Ph.D. qualification for appointment as an Assistant Professor would be optional from 01 July 2023. NET/SET/SLET shall be the minimum criteria for the direct recruitment to the post of Assistant Professor for all Higher Education Institutions. pic.twitter.com/DRtdP7sqOj
— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) July 5, 2023
कमेंट
कमेंट X