NEST 2023: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू; NISER और CEBS प्रवेश परीक्षा 24 जून को
NEST 2023 Registration Starts Today: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST 2023) के लिए आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार, 27 फरवरी से शुरू हो गई है। NEST 2023 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 17 मई, 2023 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEST 2023 Registration Starts Today: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST 2023) के लिए आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार, 27 फरवरी से शुरू हो गई है। NEST 2023 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 17 मई, 2023 है। आधिकारिक नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2023 की वेबसाइट Nestexam.in है। नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2023 परीक्षा 24 जून को कई केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
NISER और CEBS में होते हैं दाखिले
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER), भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय - डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज (UM-DAE CEBS), मुंबई में प्रवेश के लिए किया जाता है। NISER या CEBS में कार्यक्रम में दाखिला लेने वाले उम्मीदवार परमाणु ऊर्जा विभाग के DISHA कार्यक्रम के माध्यम से 60,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति और ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के लिए 20,000 रुपये प्रति वर्ष का अनुदान प्राप्त करने के पात्र होंगे।
NEST 2023 Registration पात्रता मानदंड
NEST 2023 पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को 2021 या 2022 में कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या 2023 में उपस्थित होना चाहिए। उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल मिलाकर 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष अंक प्राप्त करने चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों और दिव्यांगजन उम्मीदवारों को न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
NEST 2023 Registration के लिए आवेदन कैसे करें?
-
चरण 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – Nestexam.in पर जाएं। -
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 3: ऑनलाइन एप्लिकेशन में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें। -
चरण 4: अपनी श्रेणी के अनुसार अधिकृत आवेदन शुल्क का भुगतान करें। -
चरण 5: अब नेस्ट 2023 के आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करें। -
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए नेस्ट 2023 के आवेदन फॉर्म की एक-दो हार्ड कॉपी प्रिंट आउट कर लें।
NEST 2023 Registration आवेदन शुल्क
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए आवेदन करने के इच्छुक सामान्य, ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 1,200 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि महिला आवेदकों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों और दिव्यांगजन उम्मीदवारों को नेस्ट 2023 पंजीकरण शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
कमेंट
कमेंट X