फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEST 2022 Result Declared Check NISER Sarkari Results National Entrance Screening Test

NEST 2022 Result: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट जारी, काउंसलिंग शेड्यूल पर ये है अपडेट

Tue, 05 Jul 2022 08:25 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 05 Jul 2022 08:25 PM IST
सार

NEST 2022 Result Declared : जो उम्मीदवार नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यहां दिए गए आसान चरणों या की मदद से एनआईएसईआर का और सीबीईएस का स्कोर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
NEST 2022 Result Declared Check NISER Sarkari Results National Entrance Screening Test
NEST Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEST Result 2022 Out: राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NISER), भुवनेश्वर की ओर से नेस्ट परीक्षा का परिणाम (NEST Result) 2022 घोषित कर दिया गया है। एनआईएसईआर और सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज (CBES) दोनों के लिए नेस्ट स्कोर अब आधिकारिक वेबसाइट - nestexam.in पर उपलब्ध है। जो उम्मीदवार नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यहां दिए गए आसान चरणों या की मदद से एनआईएसईआर का और सीबीईएस का स्कोर देख सकते हैं। 

विज्ञापन

 

नेस्ट स्कोरकार्ड जल्द होंगे जारी

नेस्ट स्कोरकार्ड राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, भुवनेश्वर की ओर से नियत समय में जारी कर दिए जाएंगे। इससे पहले संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट पर नेस्ट 2022 की उत्तर कुंजी जारी की थी। नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट के स्कोर की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।

नेस्ट 2022 की परीक्षा 18 जून, 2022 को केंद्र-आधारित परीक्षा के रूप में ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। नेस्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट से नेस्ट 2022 परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया यहां बताई गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेस्ट 2022 रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • चरण 1: नेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट Nestexam.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर, 'नेस्ट 2022 रिजल्ट - एनआईएसईआर या सीईबीएस' के लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: नए पेज पर, रोल नंबर और आवेदन संख्या जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें और स्क्रीन पर नेस्ट परिणाम 2022 प्रदर्शित होगा।
  • चरण 5: परिणाम पीडीएफ की जांच करें और इसे आगे के संदर्भ के लिए डाउनलोड और प्रिंट करें।
विज्ञापन

NISER में दाखिला लेने के लिए जरूरी है नेस्ट

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER) भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय के एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज विभाग (UM-DAE CEBS) में प्रवेश पाने के नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (नेस्ट) अनिवार्य होता है। यह परीक्षा भारत के 90 शहरों में आयोजित की जाती है। नेस्ट 2022 में प्रदर्शन के आधार पर ही एनआईएसईआर और सीईबीएस के लिए अभ्यर्थियों की अलग-अलग मेरिट सूची  तैयार की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed