फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Nepali student died in Odisha's KIIT, Foreign Ministry expressed grief

KIIT: ओडिशा के कलिंगा कॉलेज में एक और नेपाली छात्रा की मौत, पुलिस कर रही गहन जांच; विदेश मंत्रालय ने जताया दुख

Fri, 02 May 2025 04:33 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 02 May 2025 04:33 PM IST
सार

KIIT Student Death: गुरुवार को कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में नेपाल की 18 वर्षीय बी.टेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा का शव छात्रावास के कमरे से बरामद किया गया। विदेश मंत्रालय ने छात्रा की मौत पर गहरा दुख जताया है।
 

विज्ञापन
Nepali student died in Odisha's KIIT, Foreign Ministry expressed grief
KIIT - फोटो : PTI

विस्तार

KIIT Nepali Student Death: कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में गुरुवार को एक नेपाली छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत पर विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह भुवनेश्वर में केआईआईटी विश्वविद्यालय के एक नेपाली छात्र की मौत पर "गहरा दुख" महसूस कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि वह इस "दुखद घटना" के बारे में जानने के बाद से ओडिशा सरकार के साथ लगातार संपर्क में है।

विज्ञापन

मामले की गहन जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि नेपाल की 18 वर्षीय बी.टेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा का शव गुरुवार शाम को कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) के छात्रावास के कमरे से बरामद किया गया। राज्य सरकार ने मृतका के परिवार को पूरा सहयोग दिया है और ओडिशा पुलिस द्वारा इस मामले की गहन जांच की जा रही है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, "भुवनेश्वर के केआईआईटी विश्वविद्यालय के एक नेपाली छात्र की दुखद मौत पर हमें गहरा दुख हुआ है।" 

बयान में कहा गया, "हम इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।" इस साल संस्थान में यह दूसरा ऐसा मामला है। एक अन्य नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल की 16 फरवरी को आत्महत्या से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed