NEP: केंद्र सरकार का सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश, क्षेत्रीय भाषा में पाठ्यक्रम हो डिजिटली उपलब्ध
वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की प्रमुख सिफारिश के तहत शुक्रवार को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक, एनईपी के तहत छात्रों को अपनी भाषा में अध्ययन का मौका उपलब्ध करवाने के मकसद से केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पढ़ाई में अंग्रेजी भाषा के कारण आने वाली दिक्कत अब छात्रों को परेशान नहीं करेगी। केंद्र सरकार ने सभी स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों को क्षेत्रीय भाषा में सभी पाठ्यक्रम को डिजिटली उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। अगने तीन सालों में सभी शिक्षण संस्थानों को स्थानीय भारतीय भाषा में ऑनलाइन पाठ्यसामग्री उपलब्ध करवानी होगी। इसके अलावा राज्यों के स्कूलों और विश्वविद्यालयों को क्षेत्रीय भाषाओं वाले पाठ्यक्रम की सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए यूजीसी, एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा विभाग को राज्य सरकारों से बात करने की जिम्मेदारी दी गई है।
वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की प्रमुख सिफारिश के तहत शुक्रवार को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक, एनईपी के तहत छात्रों को अपनी भाषा में अध्ययन का मौका उपलब्ध करवाने के मकसद से केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। स्कूल और उच्च शिक्षा के तहत सभी पाठ्यक्रमों के लिए अध्ययन सामग्री आठवीं अनुसूची में शामिल भारतीय भाषाओं में डिजिटल रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सभी स्कूल और उच्च शिक्षा नियामकों जैसे यूजीसी, एआईसीटीई, एनसीईआरटी, एनआईओएस, इग्नू, आईआईटी, सीयू और एनआईटी को भारतीय भाषाओं में अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी होगी।
इंजीनियरिंग, मेडिकल कानून की किताबें उपलब्ध
एनईपी 2020 के तहत पिछले दो वर्षों के दौरान क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाई का मौका उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून, यूजी, पीजी और कौशल पुस्तकों का अनुवाद अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) आधारित अनुवादिनी एप के माध्यम से किया जा रहा है। ये पुस्तकें ई-कुंभ पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा स्कूली शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में भी दीक्षा पर 30 से अधिक भाषाओं सहित कई भारतीय भाषाओं में अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। वहीं, जेईई, नीट, सीयूईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जा रही हैं।
सभी राज्य एनईपी-2020 कर रहे हैं लागू
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा है कि लगभग सभी राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) लागू कर रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि बेशक कुछ राज्य अलग-अलग बात कर रहे हैं, लेकिन एनईपी लागू हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने इससे पहले आईआईटी हैदराबाद में आयोजित अनुसंधान व विकास नवाचार प्रदर्शनी इन्वेंटिंग 2024 के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया। इसमें 53 प्रमुख शिक्षण संस्थान शामिल हो रहे हैं। इस दौरान दो हजार से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों के समक्ष वे 120 परियोजनाओं को प्रदर्शन भी करेंगे। प्रधान ने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षा, अनुसंधान व विकास और नवाचार को बढ़ावा देगा।
कमेंट
कमेंट X