फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEP Central Government instructions educational institutions courses regional languages available digitally

NEP: केंद्र सरकार का सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश, क्षेत्रीय भाषा में पाठ्यक्रम हो डिजिटली उपलब्ध

Sat, 20 Jan 2024 06:31 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 06:31 AM IST
सार

वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की प्रमुख सिफारिश के तहत शुक्रवार को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक, एनईपी के तहत छात्रों को अपनी भाषा में अध्ययन का मौका उपलब्ध करवाने के मकसद से केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
NEP Central Government instructions educational institutions courses regional languages available digitally
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : HATHRAS

विस्तार

पढ़ाई में अंग्रेजी भाषा के कारण आने वाली दिक्कत अब छात्रों को परेशान नहीं करेगी। केंद्र सरकार ने सभी स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों को क्षेत्रीय भाषा में सभी पाठ्यक्रम को डिजिटली उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। अगने तीन सालों में सभी शिक्षण संस्थानों को स्थानीय भारतीय भाषा में ऑनलाइन पाठ्यसामग्री उपलब्ध करवानी होगी। इसके अलावा राज्यों के स्कूलों और विश्वविद्यालयों को क्षेत्रीय भाषाओं वाले पाठ्यक्रम की सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए यूजीसी, एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा विभाग को राज्य सरकारों से बात करने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की प्रमुख सिफारिश के तहत शुक्रवार को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक, एनईपी के तहत छात्रों को अपनी भाषा में अध्ययन का मौका उपलब्ध करवाने के मकसद से केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। स्कूल और उच्च शिक्षा के तहत सभी पाठ्यक्रमों के लिए अध्ययन सामग्री आठवीं अनुसूची में शामिल भारतीय भाषाओं में डिजिटल रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सभी स्कूल और उच्च शिक्षा नियामकों जैसे यूजीसी, एआईसीटीई, एनसीईआरटी, एनआईओएस, इग्नू, आईआईटी, सीयू और एनआईटी को भारतीय भाषाओं में अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग, मेडिकल कानून की किताबें उपलब्ध
एनईपी 2020 के तहत पिछले दो वर्षों के दौरान क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाई का मौका उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून, यूजी, पीजी और कौशल पुस्तकों का अनुवाद अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद  के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) आधारित अनुवादिनी एप के माध्यम से किया जा रहा है। ये पुस्तकें ई-कुंभ पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा स्कूली शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में भी दीक्षा पर 30 से अधिक भाषाओं सहित कई भारतीय भाषाओं में अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। वहीं, जेईई, नीट, सीयूईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी राज्य एनईपी-2020 कर रहे  हैं लागू
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा है कि लगभग सभी राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) लागू कर रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि बेशक कुछ राज्य अलग-अलग बात कर रहे हैं, लेकिन एनईपी लागू हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने इससे पहले आईआईटी हैदराबाद में आयोजित अनुसंधान व विकास नवाचार प्रदर्शनी इन्वेंटिंग 2024 के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया। इसमें 53 प्रमुख शिक्षण संस्थान शामिल हो रहे हैं। इस दौरान दो हजार से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों के समक्ष वे 120 परियोजनाओं को प्रदर्शन भी करेंगे। प्रधान ने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षा, अनुसंधान व विकास और नवाचार को बढ़ावा देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed