फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Re-Exam City Window Open, Select city till 21 May, Exam on 21 June, Check notice

NEET UG Re-Exam: नीट पुनर्परीक्षा का नोटिस जारी, परीक्षा शहर चुनने के लिए खुली विंडो, 21 मई तक मौका

Fri, 15 May 2026 08:26 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 15 May 2026 08:26 PM IST
सार

NEET UG Re-Exam City Window Open: एनटीए ने नीट यूजी पुनर्परीक्षा के लिए शहर चुनने की विंडो खोल दी है। अभ्यर्थी परीक्षा के लिए अपनी पसंद का शहर चुन सकते हैं। इसके लिए 21 मई रात 11.50 बजे तक का समय दिया गया है।
 

विज्ञापन
NEET UG Re-Exam City Window Open, Select city till 21 May, Exam on 21 June, Check notice
NEET UG Re-Exam 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG Re-Exam 2026: शुक्रवार को शिक्षा मंत्री ने नीट यूजी पुनर्परीक्षा की तिथि घोषित की। उन्होंने बताया कि नीट यूजी की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी, जिसके बाद अब राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने परीक्षा शहर चुनने की विंडो खोल दी है। यह प्रक्रिया 21 मई रात 11.50 बजे तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी पुनर्परीक्षा के लिए अपनी पसंद का शहर चुन सकते हैं। जो उम्मीदवार इस सुविधा का उपयोग नहीं करेंगे, उनके लिए पहले चुना गया परीक्षा शहर ही मान्य रहेगा।

विज्ञापन





विज्ञापन

21 जून को ऑफलाइन मोड में परीक्षा, 3.15 घंटे का मिलेगा समय

एजेंसी ने साफ किया है कि नीट यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। एनटीए की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इसमें परीक्षा से जुड़ी औपचारिकताओं का समय भी शामिल रहेगा। परीक्षा पहले की तरह पेन और पेपर मोड यानी ऑफलाइन माध्यम में आयोजित होगी।

विज्ञापन

13 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा

एनटीए ने बताया कि पुनर्परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इनमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।

एजेंसी के अनुसार परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश और नियम पहले जारी किए गए इंफॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार ही लागू रहेंगे।

विज्ञापन

कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा

एनटीए ने नोटिस में साफ किया है कि परीक्षा शहर बदलने या पता अपडेट करने के लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवार अन्य किसी जानकारी में सुधार नहीं कर सकेंगे।

एजेंसी ने कहा है कि केवल वर्तमान पता और परीक्षा शहर में ही बदलाव की अनुमति दी गई है। इसके अलावा आवेदन पत्र में किसी अन्य प्रकार का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 
गतिविधियां विवरण
ऑनलाइन आवेदन विंडो में वर्तमान पता और परीक्षा शहर की पसंद अपडेट करना उम्मीदवार 15 मई से 21 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) अपनी वर्तमान पता जानकारी और पहली व दूसरी पसंद के परीक्षा शहर अपडेट कर सकते हैं
उम्मीदवार द्वारा देय शुल्क उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
विवरण में संशोधन वर्तमान पता और परीक्षा शहर के विकल्प के अलावा किसी अन्य जानकारी में सुधार की अनुमति नहीं होगी
परीक्षा शहर सूचना जारी होना इसकी जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी
एनटीए वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड इसकी जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी
परीक्षा की तिथि 21 जून 2026 (रविवार)
परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक (परीक्षा औपचारिकताओं के समय सहित)
नीट यूजी 2026 परीक्षा केंद्र एडमिट कार्ड में दर्शाए अनुसार
रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और आंसर-की जारी होना इसकी जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी
वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in
परिणाम घोषणा इसकी जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी

 

ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें: 

बाद में जारी होंगे सिटी इंटिमेशन और एडमिट कार्ड

एनटीए ने बताया कि परीक्षा शहर की सूचना और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।


आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

ऐसे मिलेगी सहायता

यदि किसी उम्मीदवार को नीट यूजी 2026 से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी चाहिए, तो वे एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार 011-40759000 और 011-69227700 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed