फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Paper Analysis: Biology Easy, Chemistry and Physics Tricky; Entry Allowed Only After Security Checks

NEET UG Paper Analysis: बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री-फिजिक्स ने उलझाया; सघन जांच के बाद अंदर दिया गया प्रवेश

Mon, 05 May 2025 07:40 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 05 May 2025 07:40 AM IST
सार

NEET-UG 2025: देशभर के 5,400 से अधिक केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। छात्र-छात्राओं ने पेपर को संतुलित बताया, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री ने उन्हें थोड़ा उलझाया।

विज्ञापन
NEET UG Paper Analysis: Biology Easy, Chemistry and Physics Tricky; Entry Allowed Only After Security Checks
नीट परीक्षा देने के लिए पहुंचे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NEET UG Paper Analysis: दिल्ली के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर नीट (यूजी-2025) परीक्षा का कड़ी सुरक्षा में आयोजन हुआ। केंद्रों के बाहर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहे। केंद्र के अंदर संघन जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा देने के बाद कई परीक्षार्थी काफी खुश दिखे। नीट पेपर को परीक्षार्थियों ने संतुलित बताया।

विज्ञापन


केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी अभिभावक संग सुबह दस बजे से जुटना शुरू हो गए थे। लेकिन प्रवेश सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक के बीच मिला। परीक्षा का आयोजन दोपहर दो बजे से लेकर शाम बजे तक हुआ। प्रीत विहार स्थित राजकीय सह-शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र के बाहर सैकड़ों की तादाद में अभिभावक जुटे हुए थे। केंद्र के प्रवेश द्वार पर दिल्ली पुलिस के जवान भी तैनात थे। प्रवेश पत्र की पहचान के बाद केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा था। केंद्र के अंदर संघन जांच की व्यवस्था थी। बता दें कि देशभर में 500 से अधिक शहरों में 5453 केंद्रों पर 22 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था।

विज्ञापन

पेपर संतुलित लगा

वेस्ट विनोद नगर स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आई गरिमा गोस्वामी ने बताया कि नीट का पेपर संतुलित आया था। पेपर में 180 प्रश्नों को हल करना था। इसमें 90 प्रश्न बायोलॉजी, 45 प्रश्न केमिस्ट्री और 45 प्रश्न फिजिक्स विषय को लेकर पूछे गए थे। बायोलॉजी के प्रश्नों को हल करने में कोई मुश्किल नहीं हुई। केमिस्ट्री के सवाल न ज्यादा मुश्किल थे और न अधिक आसान थे। जबकि फिजिक्स विषय के प्रश्न थोड़े मुश्किल लगे।

और भी पढ़ें:- नीट यूजी परीक्षा में फर्जी एडमिट कार्ड लेकर पहुंचा छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार; जांच शुरू

घर से 15 मिनट की दूरी पर था केंद्र

पिछले वर्ष के पेपर की तुलना में इस बार का प्रश्न पत्र आसान था। उम्मीद है कि नीट का पेपर क्वालिफाइ हो जाएगा और मेरिट में जगह बना लूंगी। मयूर विहार निवासी पीयूष चौधरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र उनके घर से 15 मिनट की दूरी पर थी। केंद्र पर जूतों की जगह चप्पल पहनकर आने की अनुमति दी गई थी। केंद्र के अंदर बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया। नीट का पेपर मुझे ठीक लगा। पूरे प्रश्न पत्र में कोई खामी देखने को नहीं मिली।

केंद्रों पर इन चीजों के लाने पर था प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, स्मार्ट पेन, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, पेपर नोट, फूड, ज्वैलरी, वॉच, पर्स, काला चश्मा, कैमरा रिकॉर्डिंग डिवाइस सहित कई दूसरे चीजों पर प्रतिबंध था। परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और पेन व पेंसिल ले जाने की अनुमति थी। परीक्षा केंद्र पर जूते पहनकर आने वाले को बाहर ही जूते उतरवाएं जा रहे थे। यहां तक कि लड़कियों को कान में बाली पहनकर अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।

यह मेरा पहला प्रयास है। परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी की है। उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करूंगी। परीक्षा केंद्र पर कानों में बाली पहनकर आने की मनाही थी। - रिया, भजनपुरा

परीक्षार्थियों ने लगाया बायोमैट्रिक समय पर न कराने का आरोप

जहांगीरपुरी के के ब्लॉक स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों ने बायोमैट्रिक समय पर न कराने का आरोप लगाया। दिल्ली कैंट से नीट परीक्षा देने आई प्रतिभा ने बताया कि वह परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंची थी। लेकिन बायोमेट्रिक के लिए केंद्र के अंदर लंबी कतार लगी हुई थी। फिर स्कूल की तरफ से घोषणा की गई कि परीक्षा के बाद बायोमेट्रिक करवा लिया जाएगा। परीक्षा समापन के बाद काफी मशक्कत के बाद बायोमेट्रिक हुआ। मगर, इस बीच कई परीक्षार्थी बिना बायोमेट्रिक के ही चले गए। परीक्षार्थी अनुष्ठा राय ने कहा कि उनको भी बायोमेट्रिक संबंधी समस्या से जूझना पड़ा। इस लापरवाही के लिए कोई भी अधिकारी लिखित में कुछ भी देने को तैयार नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed