फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Exam: Student Appears with Fake Admit Card, Arrested by Police; Investigation Underway

NEET UG Exam: नीट यूजी परीक्षा में फर्जी एडमिट कार्ड लेकर पहुंचा छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार; जांच शुरू

Mon, 05 May 2025 09:41 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 05 May 2025 09:41 AM IST
सार

NEET UG 2025: केरल में एक छात्र फर्जी एडमिट कार्ड के साथ नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुआ। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
NEET UG Exam: Student Appears with Fake Admit Card, Arrested by Police; Investigation Underway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Fake NEET Admit Card: नीट यूजी (NEET UG) 2025 की परीक्षा के दौरान केरल के तिरुवनंतपुरम जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र फर्जी एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा में शामिल हो गया। पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड में नजर आईं कई गड़बड़ियां

पुलिस के अनुसार, छात्र ने पूछताछ में बताया कि उसे एडमिट कार्ड व्हाट्सएप के जरिए एक अक्षय केंद्र (Akshaya Centre) के ऑपरेटर ने भेजा था। छात्र ने उसी एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर परीक्षा केंद्र पहुंचने की कोशिश की।

विज्ञापन


परीक्षा समन्वयक को एडमिट कार्ड में नाम, पता और परीक्षा केंद्र की जानकारी में गड़बड़ियां नजर आईं। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और छात्र को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री-फिजिक्स ने उलझाया; सघन जांच के बाद अंदर दिया गया प्रवेश

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

इस घटना के आधार पर एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या यह कोई संगठित गिरोह का हिस्सा था या सिर्फ एक अलग-थलग घटना है।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एडमिट कार्ड फर्जी था और उसे वैध स्रोत से जारी नहीं किया गया था। अक्षय केंद्र के ऑपरेटर से भी पूछताछ की जा रही है।

एसटीएफ ने तीनों आरोपियों को पकड़ा

इसके अलावा नोएडा में नीट यूजी की परीक्षाओं में धांधली कर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार को सेक्टर-तीन से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से फॉर्च्यूनर कार समेत कई मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी विक्रम कुमार साह, अनिकेत कुमार शिवपुर वेस्ट सागरपुर दिल्ली निवासी धर्मपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। 

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग रविवार को आयोजित होने वाली नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों से परीक्षा में पास कराने के नाम पर फोन पर धनराशि की मांग कर रहे हैं और इस गैंग के व्यक्तियों का ऑफिस थाना फेज-एक के सेक्टर-3 नोएडा में स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed