{"_id":"689054b49e0d0e0f600a905f","slug":"neet-ug-counselling-last-chance-to-lock-choices-window-closes-today-result-to-be-announced-on-this-date-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग में चॉइस लॉक करने का अंतिम मौका! आज बंद होगी विंडो, इस दिन आएगा रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग में चॉइस लॉक करने का अंतिम मौका! आज बंद होगी विंडो, इस दिन आएगा रिजल्ट
Mon, 04 Aug 2025 12:08 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:08 PM IST
सार
Neet UG 2025 Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग 2025 की चॉइस लॉकिंग विंडो आज बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी पसंद लॉक नहीं की है, वे आज रात तक प्रक्रिया पूरी कर लें। राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 6 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
NEET UG 2025 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा नीट यूजी 2025 काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है और आज यानी 4 अगस्त 2025 को राउंड 1 की चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपनी कॉलेज चॉइस नहीं भरी है, वे जल्द से जल्द mcc.nic.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर लें।
यह काउंसलिंग कुल चार चरणों (राउंड 1, 2, 3 और स्ट्रे वैकेंसी) में आयोजित की जाएगी। एमसीसी इस काउंसलिंग के माध्यम से 15% ऑल इंडिया कोटा सीटों के साथ-साथ एएमयू, बीएचयू, जेएमआई और ईएसआईसी की 100% सीटों पर भी दाखिले करता है।
विज्ञापन
यह काउंसलिंग कुल चार चरणों (राउंड 1, 2, 3 और स्ट्रे वैकेंसी) में आयोजित की जाएगी। एमसीसी इस काउंसलिंग के माध्यम से 15% ऑल इंडिया कोटा सीटों के साथ-साथ एएमयू, बीएचयू, जेएमआई और ईएसआईसी की 100% सीटों पर भी दाखिले करता है।
विज्ञापन
Trending Videos
सीट आवंटन और कॉलेज रिपोर्टिंग की प्रक्रिया
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी 5 अगस्त से राउंड 1 की सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगी और 6 अगस्त को सीट आवंटन का रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीटें मिलेंगी, उन्हें 7 अगस्त से 11 अगस्त 2025 के बीच संबंधित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। अगर कोई छात्र तय समय में रिपोर्ट नहीं करता है, तो उसकी आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 3 अगस्त (दोपहर 1 बजे) |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 3 अगस्त (शाम 4 बजे) |
| चॉइस फिलिंग | 4 अगस्त (रात 11:59 बजे तक) |
| चॉइस लॉकिंग | 4 अगस्त (शाम 4 बजे से 11:59 बजे तक) |
| सीट प्रोसेसिंग | 5 अगस्त 2025 |
| सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 6 अगस्त 2025 |
| रिपोर्टिंग डेट्स | 7 से 11 अगस्त 2025 |
विज्ञापन
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
नीट यूजी काउंसलिंग के समय जिन प्रमुख दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे इस प्रकार हैं:- नीट यूजी स्कोरकार्ड
- परीक्षा का एडमिट कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
- पासपोर्ट साइज की 8 फोटो
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
कमेंट
कमेंट X