फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Counselling 2024 round 1 choice filling to starts today; Check complete schedule here

NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए च्वॉइस फिलिंग आज से शुरू, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

Fri, 16 Aug 2024 01:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 16 Aug 2024 01:44 PM IST
सार

NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग आज से शुरू हो रही है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, वे आज से अपनी पसंद दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2024 round 1 choice filling to starts today; Check complete schedule here
NEET UG Counselling 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NEET UG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज, 16 अगस्त को नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया शुरू करेगी। जो उम्मीदवार चॉइस भरना चाहते हैं और उन्हें लॉक करना चाहते हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

नोट कर लें ये तिथियां

विकल्प भरने की अंतिम तिथि 20 अगस्त रात 11.55 बजे तक है। सर्वर समय के अनुसार चॉइस लॉकिंग 20 अगस्त को शाम 04:00 बजे से 20 अगस्त को रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 21 अगस्त से 22 अगस्त तक की जाएगी। सीट आवंटन परिणाम 23 अगस्त को प्रदर्शित किया जाएगा।

रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग 24 अगस्त से 29 अगस्त, 2024 तक की जाएगी और संस्थानों द्वारा ज्वाइन किए गए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 30 अगस्त से 31 अगस्त, 2024 तक किया जाएगा।

नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 14 अगस्त, 2024 को शुरू हुआ था। राउंड 1 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त, 2024 तक है। भुगतान सुविधा सर्वर समय के अनुसार 20 अगस्त, 2024 को दोपहर 03:00 बजे तक उपलब्ध होगी।

आवेदन शुल्क और सुरक्षा जमा राशि आधिकारिक विवरणिका पर जांची जा सकती है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग विकल्प कैसे भरें?

वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने अपना पंजीकरण करा लिया है, नीचे दिए गए चरणों का पालन करके विकल्प भर सकते हैं।

  • एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध MCC NEET UG काउंसलिंग 2024 राउंड 1 चॉइस फिलिंग लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एक बार हो जाने पर, विकल्प भरें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed