NEET UG Counselling 2023: स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, ऐसे करें चेक
NEET UG Counselling 2023: नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आवंटन का रिजल्ट देख सकते हैं।
विस्तार
NEET UG Counselling 2023 Special Stray Round: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर सीट आवंटन की जांच कर सकते हैं।
बता दें कि स्पेशल राउंड में कुल 302 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं। शेड्यूल के मुताबिक, दाखिले की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2023 है। सीट आवंटन पीडीएफ में रैंक, आवंटित कोटा, आवंटित संस्थान, पाठ्यक्रम, आवंटित श्रेणी, उम्मीदवार श्रेणी के बारे में जानकारी है।
NEET UG Counselling ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
-
अंतिम सीट आवंटन के लिए लिंक पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
-
अब आवंटन स्थिति की जांच करें।
-
पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।
कमेंट
कमेंट X