फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Counselling 2023 Round 3 registration ends tomorrow register now at mcc.nic.in

NEET UG Counselling 2023: नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि कल, जल्दी करें आवेदन

Sun, 03 Sep 2023 12:42 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 03 Sep 2023 12:42 PM IST
सार

NEET UG Counselling 2023: राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा यूजी की काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि कल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राउंड 3 के लिए आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2023 Round 3 registration ends tomorrow register now at mcc.nic.in
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी कल, 4 सितंबर को राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा यूजी काउंसलिंग 2023 के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगी। मेडिकल, डेंटल कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित एमबीबीएस, बीडीएस कार्यक्रमों में अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों पर प्रवेश पाने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राउंड 3 के लिए आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

5 सितंबर है ऑप्शन भरने की अंतिम तिथि


नीट काउंसलिंग के तीसरे दौर के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया 5 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 6 सितंबर से 7 सितंबर के बीच की जाएगी। एमसीसी 8 सितंबर को एनईईटी यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़ी गई हैं एक्स्ट्रा सीटें


एक आधिकारिक नोटिस में एमसीसी ने मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज में सीडब्ल्यू कोटा की नई जोड़ी गई सीटों के बारे में जानकारी दी, जो अदालत के आदेशों के अनुपालन में पहले खाली कर दी गई थीं। नोटिस में कहा गया, “हालांकि, ऐसी 02 सीटें अब NEET (UG)-2023 के राउंड-3 के सीट मैट्रिक्स में जोड़ दी गई हैं। योग्य सीडब्ल्यू उम्मीदवार NEET (UG)-2023 के राउंड -3 के लिए विकल्प भरने के दौरान उक्त सीटों का विकल्प चुन सकते हैं।”

विज्ञापन

तीसरे राउंड के लिए ऐसे करें पंजीकरण

  • आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाएं।
  • यूजी मेडिकल टैब पर क्लिक करें।
  • अब, न्यू रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म की समीक्षा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed