फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Counselling 2022 AIQ Round Registration Begins Today Know How to Apply Online at mcc.nic.in

NEET UG Counselling: आज से शुरू होगा एआईक्यू सीटों के लिए मॉप अप राउंड, यह है पंजीकरण की प्रक्रिया

Mon, 28 Nov 2022 10:26 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 28 Nov 2022 10:26 AM IST
सार

NEET UG Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज (28 नवंबर 2022) ऑल इंडिया कोटा ( AIQ) सीटों के लिए NEET UG काउंसलिंग मॉप अप राउंड शुरू करेगी।

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2022 AIQ Round Registration Begins Today Know How to Apply Online at mcc.nic.in
UP NEET UG Counselling, यूपी नीट काउंसलिंग, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG Counselling: ऑल इंडिया कोटा सीटों, डीम्ड सेंट्रल इंस्टीट्यूट और स्टेट काउंसलिंग के लिए नीट यूजी काउंसलिंग मॉप अप राउंड आज से शुरू हो रहा है। नीट यूजी के लिए स्नातक काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन, च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 28 नवंबर 2022 से शुरू होगी और 06 नवंबर 2022 को समाप्त होगी। पंजीकरण,भुगतान और लॉकिंग 28 नवंबर से 02 दिसंबर 2022 तक चलेगा, जबकि च्वॉइस फिलिंग 29 नवंबर 2022 से शुरू होगी और 02 दिसंबर तक चलेगी। च्वॉइस और लॉकिंग दोपहर 03 बजे से शुरू होकर 11.55 बजे समाप्त होगी।

विज्ञापन

नीट काउंसलिंग में मॉप अप राउंड

नीट काउंसलिंग में मॉप अप राउंड दूसरा अंतिम चरण है। इस दौर में, जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2022 काउंसलिंग के लिए राउंड 1 और राउंड 2 में आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर काउंसलिंग के लिए अपने नए आवेदन जमा कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को पहले दो राउंड में सीट आवंटित नहीं हुई थी, वे भी इस राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीट यूजी के उम्मीदवार जो राउंड 1 या राउंड 2 में काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं, वे भी एमसीसी मॉप अप राउंड के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। मॉप अप राउंड के बाद, एमसीसी खाली बची हुई सीटों के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड शुरू करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG Counselling 2022: मॉप अप राउंड की महत्वपूर्ण तिथियां

सीट     मॉप अप राउंड     रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि
एआईक्यू सीटें   28 नवंबर 2022 से 06 दिसंबर 2022 तक।  13 दिसंबर, 2022 तक
डीम्ड + केंद्रीय संस्थान  28 नवंबर 2022 से 06 दिसंबर 2022 तक।  13 दिसंबर, 2022 तक
स्टेट काउंसलिंग   06  दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक  18 दिसंबर, 2022 तक
विज्ञापन

नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम जारी

बता दें कि चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। सीट आवंटन परिणाम पहले गुरुवार, 24 नवंबर को जारी होने वाला था, उसे स्थगित कर दिया गया था और अब शुक्रवार, 25 नवंबर, 2022 को जारी किया गया है। उम्मीदवार चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश (DGME UP) की आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in और upneet.gov.in पर आधिकारिक अधिसूचना और आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
बता दें कि पंजीकरण किए जाने के बाद, संबंधित संस्थानों द्वारा आंतरिक उम्मीदवारों का सत्यापन 03 दिसंबर, 2022 से 04 दिसंबर, 2022 तक पिछले कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। नए शेड्यूल में सिर्फ काउंसलिंग की तारीख का जिक्र है जो 28 नवंबर से 06 दिसंबर तक है। नीट यूजी 2022 के काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार पंजीकरण और भुगतान लिंक सुबह 11 बजे के बाद सक्रिय हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed