NEET UG Counselling 2021: नीट यूजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड के लिए च्वॉइस लॉकिंग शुरू, मध्य रात्रि तक का ही मौका
NEET UG Counselling 2021 Mop-Up Round: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने ऑल इंडिया कोटा (AIQ) नीट यूजी 2021 की काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड के लिए मेडिकल कॉलेजों के लॉकिंग च्वॉइस के लिए विंडो खोल दी है। विंडो दोपहर तीन बजे से लेकर रात्रि 11: 55 बजे तक mcc.nic.in पर उपलब्ध होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2021 Counselling: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग रविवार, 20 मार्च को दोपहर तीन बजे से शुरू हो गई है। जिन आवेदकों ने नीट यूजी 2021 मॉप-अप राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया था, वे कॉलेज और कोर्स सीट के विकल्प ऑनलाइन चुन सकेंगे, अपने चुने गए कॉलेजों की पुष्टि कर सकेंगे और इन्हें रात 11:55 बजे तक लॉक कर सकेंगे।
तीन बजे से लेकर रात्रि 11: 55 बजे तक का मौका
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने ऑल इंडिया कोटा (AIQ) नीट यूजी 2021 की काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड के लिए मेडिकल कॉलेजों के लॉकिंग च्वॉइस के लिए विंडो खोल दी है। विंडो दोपहर तीन बजे से लेकर रात्रि 11: 55 बजे तक mcc.nic.in पर उपलब्ध होगी। इससे पहले एमसीसी ने 19 मार्च को यूजी नीट काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण और शुल्क भुगतान विंडो की अवधि विस्तारित करते हुए आगे बढ़ा दी थी।
फ्रेश च्वॉइस फिलिंग नहीं की जाएगी
एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए कोई नया पंजीकरण / भुगतान विकल्प उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। वहीं, ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए भी कोई फ्रेश च्वॉइस फिलिंग आयोजित नहीं की जाएगी। एमसीसी ने कहा कि मॉप अप राउंड में उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विकल्पों पर स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए सीटों के आवंटन पर विचार किया जाएगा।
NEET UG Counselling 2021 ऐसे लॉक करें विकल्प
- उम्मीदवार सबसे पहले mcc.nic.in पर जाएं।
- नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपने नीट यूजी 2021 रोल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
- वरीयता क्रम में पाठ्यक्रम और संस्थानों के विकल्पों का चयन करें।
- विकल्पों को लॉक करें और अपना फॉर्म सबमिट करें।
- काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, मॉप-अप राउंड काउंसलिंग के परिणाम 23 मार्च, 2022 को जारी किए जाएंगे।
- एआईक्यू नीट काउंसलिंग का एक और राउंड होगा - स्ट्रे वेकैंसी राउंड।
- हालांकि, स्ट्रे वेकैंसी दौर के लिए नए पंजीकरण और विकल्प भरने की अनुमति नहीं मिलेगी।
कमेंट
कमेंट X