फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Counselling 2021 Mop-up round choice locking begins today on mcc.nic.in

NEET UG Counselling 2021: नीट यूजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड के लिए च्वॉइस लॉकिंग शुरू, मध्य रात्रि तक का ही मौका

Sun, 20 Mar 2022 04:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 04:04 PM IST
सार

NEET UG Counselling 2021 Mop-Up Round: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने ऑल इंडिया कोटा (AIQ) नीट यूजी 2021 की काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड के लिए मेडिकल कॉलेजों के लॉकिंग च्वॉइस के लिए विंडो खोल दी है। विंडो दोपहर तीन बजे से लेकर रात्रि 11: 55 बजे तक mcc.nic.in पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2021 Mop-up round choice locking begins today on mcc.nic.in
नीट यूजी काउसंलिंग 2022 मॉप-अप राउंड - फोटो : iStock

विस्तार

NEET UG 2021 Counselling: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग रविवार, 20 मार्च को दोपहर तीन बजे से शुरू हो गई है। जिन आवेदकों ने नीट यूजी 2021 मॉप-अप राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया था, वे कॉलेज और कोर्स सीट के विकल्प ऑनलाइन चुन सकेंगे, अपने चुने गए कॉलेजों की पुष्टि कर सकेंगे और इन्हें रात 11:55 बजे तक लॉक कर सकेंगे। 

विज्ञापन

तीन बजे से लेकर रात्रि 11: 55 बजे तक का मौका

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने ऑल इंडिया कोटा (AIQ) नीट यूजी 2021 की काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड के लिए मेडिकल कॉलेजों के लॉकिंग च्वॉइस के लिए विंडो खोल दी है। विंडो दोपहर तीन बजे से लेकर रात्रि 11: 55 बजे तक mcc.nic.in पर उपलब्ध होगी। इससे पहले एमसीसी ने 19 मार्च को यूजी नीट काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण और शुल्क भुगतान विंडो की अवधि विस्तारित करते हुए आगे बढ़ा दी थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेश च्वॉइस फिलिंग नहीं की जाएगी

एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए कोई नया पंजीकरण / भुगतान विकल्प उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। वहीं, ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए भी कोई फ्रेश च्वॉइस फिलिंग आयोजित नहीं की जाएगी। एमसीसी ने कहा कि मॉप अप राउंड में उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विकल्पों पर स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए सीटों के आवंटन पर विचार किया जाएगा।

 

विज्ञापन

NEET UG Counselling 2021 ऐसे लॉक करें विकल्प

  1. उम्मीदवार सबसे पहले mcc.nic.in पर जाएं।
  2. नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपने नीट यूजी 2021 रोल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
  3. वरीयता क्रम में पाठ्यक्रम और संस्थानों के विकल्पों का चयन करें।
  4. विकल्पों को लॉक करें और अपना फॉर्म सबमिट करें।
  5. काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, मॉप-अप राउंड काउंसलिंग के परिणाम 23 मार्च, 2022 को जारी किए जाएंगे।
  6. एआईक्यू नीट काउंसलिंग का एक और राउंड होगा - स्ट्रे वेकैंसी राउंड।
  7. हालांकि, स्ट्रे वेकैंसी दौर के लिए नए पंजीकरण और विकल्प भरने की अनुमति नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed