NEET UG Counselling 2021: नीट यूजी काउंसलिंग फर्स्ट राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
NEET UG Counselling 2021 Seats Allotment Result : उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि फिलहाल परिणाम प्रोविजनल यानी अंतरिम है और अंतिम परिणाम भी एक फरवरी, 2022 को ही जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Counselling 2021 AIQ Round-1 Seats Allotment Result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए NEET UG काउंसलिंग के पहले दौर के अंतरिम सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि फिलहाल परिणाम प्रोविजनल यानी अंतरिम है और अंतिम परिणाम भी एक फरवरी, 2022 को ही जारी किया जाएगा।
एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार तब तक अंतरिम सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर चेक किया जा सकता है और फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखने का तरीका भी नीचे आसान स्टेप्स में बताया गया है। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि यह दूसरी बार है जब एमसीसी ने प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित किया है।
27 जनवरी को जारी रिजल्ट वापस लिया
इससे पहले 27 जनवरी, 2022 को अंतरिम परिणाम घोषित कर दिए गए थे। हालांकि, मद्रास उच्च न्यायालय में लंबित मुकदमे के कारण एमसीसी को तब अंतरिम सीट आवंटन परिणाम वापस लेना पड़ा था। आधिकारिक अधिसूचना में एमसीसी ने जिक्र किया कि पहले के अंतरिम परिणाम जो 27.01.2022 को एमसीसी की वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे और गिडला बाला सूर्य चंद्र बनाम यूओआई और अन्य के मामले में जारी आदेश के अनुपालन में वापस ले लिए गए थे। मद्रास उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, उस प्रोविजनल रिजल्ट को 'Null & Void' माना जाएगा। साथ ही आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नीट यूजी 2021 काउंसलिंग के राउंड -1 के लिए अंतरिम परिणाम अब उपलब्ध है। अंतिम परिणाम एक फरवरी, 2022 को प्रदर्शित कर दिया गया है।
नीट सीट आवंटन अंतरिम परिणाम कैसे देखें
- नीट एआईक्यू रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर यूजी काउंसलिंग टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर दाएं ओर PROVISIONAL RESULT ROUND 1 UG 2021 का लिंक दिखाई देगा।
- आपको दिखाई दे रह लिंक पर क्लिक करना है।
- अंतरिम आवंटन परिणाम के आधार पर सीट और संस्थान आवंटन की पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- उम्मीदवार इसे देख और डाउनलोड कर सहेज सकते हैं।
- फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद में उम्मीदवार इसी प्रक्रिया का पालन कर नीट यूजी काउंसलिंग के पहले दौर के अंतिम चयन परिणाम देख सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X