NEET UG Admit Card 2023: नीट यूजी एडमिट कार्ड 15 दिन पहले हो सकता है जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
NEET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नीट यूजी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2023 Admit Card Soon: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 15 अप्रैल, 2023 को नीट यूजी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर दिया। अब उम्मीदवार परीक्षा के लिए प्रवेश का इंतजार रहे हैं। नीट यूजी का प्रवेश पत्र परीक्षा के 15 दिन पहले जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के लिए आवेदन किया है, वे प्रवेश पत्र NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। नीट यूजी का प्रवेश पत्र अप्रैल के अंत या मई 2023 के पहले सप्ताह में जारी करने की उम्मीद है। नीट यूजी एडमिट कार्ड 2023 रिलीज की तारीख जारी करने के संबंध में एनटीए द्वारा एक आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है।
NEET UG 2023: सात मई को होगी सबसे बड़ी दाखिला परीक्षा
नीट यूजी पंजीकरण प्रक्रिया 13 अप्रैल, 2023 को फिर से खोल दी गई और 15 अप्रैल 2023 तक चली। स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी दाखिला परीक्षा सात मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप अपने हॉल टिकट की हार्ड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी।
ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Neet.nta.nic.in पर लॉगइन करें।
-
परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नई लॉगइन विंडो स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
-
आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-
अब 'सबमिट' बटन दबाएं।
-
नीट यूजी हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
हॉल टिकट विवरण की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट करके अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X